
Video: आंखे फोड़ी, नग्न हालत में मिली... दलित युवती संग हुई दरिंदगी पर फूट-फूट कर रोए सपा सांसद
Edited By Sakshi Pandey

Edited By Sakshi Pandey
Awadhesh Prasad on Ayodhya Rape Murder Case: अयोध्या में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को दहला दिया है। वहीं इस मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने दलित परिवार से मुलाकात की। ऐसे में जब अवधेश प्रसाद मीडिया से रूबरू हुए तो फूट-फूट कर रोने लगे। रोते हुए अवधेश प्रसाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया से बातचीत के दौरान अवधेश प्रसाद ने कहा कि वो इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने संसद में उठाएंगे और अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि अयोध्या में 22 वर्षीय युवती 30 जनवरी से ही लापता थी। बीते दिन सूखी नहर में उसकी लाश मिली। युवती का शव नग्न अवस्था में पूरी तरह से लहूलुहान था। उसकी आंखें फोड़ दी गई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी जानकारी के लिए देखें यह वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: