पिता के सामने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पिता की हत्या करने वाला भाजपा नेता फरार हेा गया है। वहीं केस में कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने पर सदर थाने के सब इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं SHO समेत 14 अफसर लाइन हाजिर भी किए गए हैं। यह कार्रवाई केस के मुख्य आरोपी के फरार होने के बाद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लेने के बाद भी छोड़ना पड़ा

कासगंज SP कौस्तुभ ने कार्रवाई की जानकारी दी है। उन्होंने सदर थाना सब इंस्पेक्टर प्रवीन सिंह, कान्स्टेबल आबिद अली, अखिलेश यादव, अखिलेश चौधरी और प्रियंका सिंह को सस्पेंड किया है। 5 सितंबर को आरोपी मासूम रजा के खिलाफ केस र्ज किया गया था। आरोपी को हिरासत में लिया गया था, लेकिन 6 सितंबर को कोर्ट में नाबालिग अपने बयानों से पीछे हट गई। इससे आरोपी को घर जाने की परमिशन मिल गई।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश के लिए स्पेशल टीम गठित

7 सितंबर को आरोपी घर से लापता हो गया। वह अंडरग्राउंड बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। आरोपी ने 28 अगस्त को रेप किया था। विरोध करने पर उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (रेप), 302 (हत्या), 354, 452, 504, 505 और पॉक्सो एक्ट और SCST एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ