UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ‘बंटी और बबली’ ने लोगों को टाइम मशीन के जरिए 25 वर्ष की उम्र जैसा बना देने का झांसा देकर 35 करोड़ रुपया ठगने का मामला सामने आया है। कपल ने दावा किया था कि इजरायल की बनी टाइम मशीन से वे लोगों को 25 वर्ष की उम्र जैसा जवां बना देंगी। राजीव दुबे और उसकी पत्नी रश्मि ने कथित तौर पर टाइम मशीन के जरिए ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए युवा बना देने का झांसा दिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव और रश्मि ने जिस टाइम मशीन का दावा किया था, वह कभी इजरायल से आई ही नहीं, लेकिन इस कपल को देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए एयरपोर्ट्स अथॉरिटी को जरूर अलर्ट कर दिया गया। दरअसल तीन कपल को राजीव और रश्मि पर शक हो गया और उन्होंने पूरी कहानी पुलिस को बता दी। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस राजीव और रश्मि की तलाश में जुट गई है।
नए ग्राहक लाने वालों को दिया डिस्काउंट
पुलिस के मुताबिक राजीव और रश्मि ने किदवईनगर में रिवाइवल वर्ल्ड नाम से एक थेरेपी सेंटर खोला था। दोनों ने अपने ग्राहकों को झांसा दिया था कि वे टाइम मशीन के जरिए उन्हें दोबारा से 25 वर्ष की उम्र जैसा जवान बना सकते हैं। रश्मि और राजीव पर आरोप है कि उन्होंने कानपुर के भयंकर प्रदूषण का हवाला देकर बड़ी उम्र के लोगों को जवान बनाने के नाम ठगी की। दोनों अपने ग्राहकों से कहते थे कि कानपुर का प्रदूषण उन्हें जल्दी से बूढ़ा बना रहा है और वे ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए थोड़े समय में ही उन्हें दोबारा से युवा बना सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः यूपी पुलिस के पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, बोले- सरकार के दबाव में न करें फर्जी एनकाउंटर
एसीपी अंजली विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक सेशन के लिए लोगों से 90 हजार लिए गए थे। साथ ही राजीव और रश्मि ने अपने उन ग्राहकों को डिस्काउंट भी दिया था, जो दूसरे ग्राहक लेकर आए। मामले में मुख्य शिकायतकर्ता रेनू सिंह चंदेल ने कहा कि राजीव और रश्मि ने उनसे कहा था कि अगर वे दूसरे ग्राहकों को लेकर आते हैं, तो उन्हें फ्री सेशन मिलेगा। चंदेल ने कहा कि उसने बहुत सारे लोगों को राजीव और रश्मि से मिलवाया। डीसीपी अंकिता शर्मा ने कहा कि मामले में पीड़ितों की संख्या दो दर्जन से ज्यादा से हो सकती है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
23 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines