UP-Bihar Weather: देश के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिसका सीधा असर उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में जाती हुई ठंड वापस आ गई है। इन दोनों राज्यों में मौसम का मिजाज 180 डिग्री तक बदल गया है। इसके अलावा, सर्द हवाओं के साथ राज्यों का तापमान भी नीचे गिरा हुआ है। इसी बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि गुरुवार को राज्य में हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। वहीं, राज्य का तापमान 12.5 से लेकर 25.9 डिग्री के बीच रहेगा। इसके अलावा प्रदेश में 6, 7, 8 और 9 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के साथ राज्य में सुबह और शाम के समय हल्की-हल्की ठंड बढ़ सकती है। राज्य में 11 मार्च तक मौसम में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं होगा।
बिहार में ठंड की वापसी
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में गुरुवार से लेकर अगले 2 दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे होगी। इस दौरान मौसम विभाग ने राज्य के नाविकों को खास तौर पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक राज्य का तापमान 12 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार में एक-दो जगहों पर 8 और 9 मार्च को आंशिक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। जिसके साथ ही बिहार में ठंड की वापसी हुई है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
1 hr agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
16 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
18 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines