उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए किया गया एक खतरनाक स्टंट युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया. पहूज डैम क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक ने करीब 30 फीट ऊंचाई से पानी में छलांग लगा दी. युवक के दोस्तों ने इस पूरे स्टंट को कैमरे में रिकॉर्ड किया, लेकिन छलांग लगाने के बाद वह पानी के भीतर मौजूद चट्टानी सतह से टकरा गया. हादसे में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गए. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र कुमार मनौरिया रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ पहूज डैम घूमने पहुंचा था. इसी दौरान वह एक व्यू-पॉइंट पर बनी सुरक्षा रेलिंग को पार कर गया. उसके दोस्त मोबाइल कैमरे से वीडियो बना रहे थे. वीडियो में युवक को रेलिंग के दूसरी तरफ जाते और छलांग लगाने की तैयारी करते देखा जा सकता है. उनमें से एक को कूदने से कुछ सेकेंड पहले मजाक में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘गॉड ब्लेस योर सोल’. इसके बाद युवक पानी में छलांग लगा देता है.
30 फीट की ऊंचाई से लगाई डैम में छलांग
पुष्पेंद्र ने करीब 30 फीट की ऊंचाई से डैम में छलांग लगाई, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि जिस जगह वह कूद रहा है, वहां पानी कम था. पानी के नीचे मौजूद चट्टानी सतह से टकराते ही उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं. चोट इतनी ज्यादा थी कि वह अपने पैरों के सहारे पानी से बाहर नहीं निकल पा रहा था.
हादसे के बाद पुष्पेंद्र पानी से खुद से बाहर तक नहीं निकल पा रहा था. फिर वह पानी में ही अपने हाथों के सहारे आगे बढ़ा और वहां मौजूद एक रॉड को पकड़कर खुद को बाहर निकालने की कोशिश की. इस दौरान घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों और उसके दोस्तों ने भी पानी से बाहर आने में उसकी मदद की. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
डॉक्टरों ने किया एक पैर का ऑपरेशन
डॉक्टरों ने जांच के बाद एक पैर का ऑपरेशन कर दिया है. चोट की गंभीरता को देखते हुए इस पैर में दो रॉड डाली गई हैं. दूसरे पैर में भी चोट गंभीर बताई जा रही है और उसका ऑपरेशन भी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- UP Election 2027: सपा ने बदला छात्रसभा का ड्रेस कोड, अब नीली शर्ट-पैंट और टी-शर्ट में दिखेंगे कार्यकर्ता
पुष्पेंद्र ने क्या कहा?
पुष्पेंद्र ने बताया कि वह पहले भी कई जगहों पर स्टंट कर चुका था और उसे लगा कि इस बार भी वह आसानी से छलांग लगा लेगा. हालांकि, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि डैम के उस हिस्से में पानी की गहराई कम है. हादसे के बाद युवक ने सोशल मीडिया के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट दोबारा नहीं करने की बात कही है.
इस घटना के बाद पुष्पेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया उसमें ऐसे स्टंट करने में शामिल जोखिम को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, ‘मैं अब कभी ऐसा स्टंट नहीं करूंगा.’
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
6 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
8 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
9 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
14 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
14 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines