UP Jhansi Accident Groom Burnt Alive: मंडप तैयार, दुल्हन सजी, बारात रास्ते में थी। ऐन मौके पर खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन अपने होने वाले पति का इंतजार करती रह गई। जैसे ही उसे हादसे की खबर मिली वह चीखने चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई, क्योंकि हादसे में उसके दूल्हे की मौत हो गई थी। सुहागन बनने से पहले वह विधवा हो गई।
4 लोगों की मौत की खबर पहुंची और उसके बाद लाल शामियाना सफेद में बदल गया। भीषण हादसा शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश के झांसी में कानुपर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा ओवरब्रिज पर हुआ। एक ट्रक ने पीछे से दूल्हे की कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर दूल्हा, उसका भाई, भतीजा और कार ड्राइवर मर गए।
टक्कर लगते ही कार में लगा सिलेंडर फटा
SP सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ। मृतकों की पहचान एरच थाना क्षेत्र के बिलाटी गांव निवासी आकाश अहिरवार (25) पुत्र संतोष अहिरवार, आकाश के भाई आशीष अहिरवार (30), आशीष के पुत्र मयंक (4) और ड्राइवर जयकरन उर्फ भगत (32) के रूप में हुए। लोगों ने रवि अहिरवार और रमेश को समय रहते कार से निकालकर बचा लिया।
आकाश की शुक्रवार रात शादी थी। वह बड़ागांव थाना क्षेत्र के छपार गांव बारात ले जा रहा था। कार में दूल्हे समेत 6 लोग सवार थे, लेकिन जब कार हाईवे पर पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार घिसटती गई और उसमें लगा CNG सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। 2 ही लोगों को बचाने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें:हथौड़े से पत्नी, गोली मार मां की हत्या; 3 बच्चे छत से फेंक दिए, UP में 5 मर्डर के बाद सुसाइड
फायर बिग्रेड ने एक घंटे में बुझाई आग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक में भी आग लग गई थी। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार-ट्रक में लगी आग बुझाई। हादसे की खबर मिलते ही बाराती भी मौके पर पहुंचे। वहीं दुल्हन के परिजनों तक हादसे की खबर पहुंचाई गई, जहां चीख पुकार मच गई। दुल्हन बेहोश हो गई थी। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें:BJP नेता यौन शोषण केस में गिरफ्तार, प्रज्वल रेवन्ना कांड का किया था खुलासा, महिला ने दर्ज कराई FIR
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
10 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
21 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines