---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдкреЗрдкрд░ рджреЗрдиреЗ рдШрд░ рд╕реЗ рдирд┐рдХрд▓реА рдереА рдЫрд╛рддреНрд░рд╛, рд╕рдбрд╝рдХ рдХрд┐рдирд╛рд░реЗ рдорд┐рд▓рд╛ рд╢рд╡, рджреБрд╖реНрдХрд░реНрдо рдХреЗ рдмрд╛рдж рд╣рддреНрдпрд╛ рдХреА рдЖрд╢рдВрдХрд╛

Jalaun News: рдЬрд╛рд▓реМрди рдХреЗ рдПрдЯ рдХреЛрддрд╡рд╛рд▓реА рдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдореЗрдВ рдмреАрдП рдлрд░реНрд╕реНрдЯ рдИрдпрд░ рдХреА 19 рд╡рд░реНрд╖реАрдп рдЫрд╛рддреНрд░рд╛ рдХрд╛ рд╢рд╡ рд╕рдбрд╝рдХ рдХрд┐рдирд╛рд░реЗ рдЭрд╛рдбрд╝рд┐рдпреЛрдВ рдореЗрдВ рдкрд╛рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рд╣реИред рдкрд░рд┐рдЬрдиреЛрдВ рдиреЗ рд╣рддреНрдпрд╛ рдХреА рдЖрд╢рдВрдХрд╛ рдЬрддрд╛рдИ рд╣реИред

---рдЦрдмрд░ рдиреАрдЪреЗ рдЬрд╛рд░реА рд╣реИ---

Jalaun News (अखिलेश कुमार सिंह): जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पाया गया है। परिजनों ने आशंका जताई कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

बता दें, युवती एट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। युवती पिछले दो साल से अपने फूफा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को वह परीक्षा देने के लिए ग्राम नसीरपुर गई थी। उसने शाम को फोन कर यह बताया था कि वह समोसे लेकर घर लौट रही है, लेकिन उसके बाद से वह लापता हो गई। जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

---खबर नीचे जारी है---

दूसरे दिन सुबह के समय छात्रा का संदिग्ध हालात में सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। छात्रा के शरीर और गले पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले, जिससे उसके अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

क्या है मामला

यूपी के जालौन के एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव का है। जहां अपने रिश्तेदार के यहां रह रही 19 वर्षीय छात्रा बुधवार को बीए का पेपर देने घर से निकली थी। परिजनों के अनुसार छात्रा पेपर देने के बाद कस्बा एट पहुंच गई थी। जहां से उसका गांव करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर है।

---खबर नीचे जारी है---

छात्रा ने शाम 6 बजे परिजनों को फोन करके इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना छात्रा के परिजनों ने पुलिस को भी दी थी। गुरुवार की सुबह छात्रा का शव गांव के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला।

परिजनों ने जताई आशंका

इस मामले को लेकर लड़की के परिजनों का कहना है कि जिस जगह शव मिला, वहां उन्होंने रात में खोजबीन की थी। लेकिन तब छात्रा वहां नहीं थी। वहीं, इस मामले को लेकर सीओ का कहना है कि छात्रा के गुम होने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी।

---खबर नीचे जारी है---

इसी बीच सुबह उसका शव मिला है। फिलहाल, पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटा रही है और मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें- Prayagraj : महाकुंभ मेले में फिर लगी भीषण आग, 15 टेंट जलकर खाक, सामने आया Video

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 30, 2025 05:46 PM

End of Article

About the Author

Deepti Sharma

рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 8 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд▓рдЧрднрдЧ рд╕рднреА рдмреАрдЯ рдЬреИрд╕реЗ- рд╣реЗрд▓реНрде, рдзрд╛рд░реНрдорд┐рдХ, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдкреЙрд▓рд┐рдЯрд┐рдХрд▓ рдЖрджрд┐ рдкрд░ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдХреЗ рдЕрд▓рд╛рд╡рд╛ рдпреВрдЯреНрдпреВрдм рдкрд░ рднреА рдХрд╛рдо рдХрд░ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓, рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреНрдпреВрдЬ24 рдХреА рд╣рд┐рдиреНрджреА рдиреНрдпреВрдЬ рд╡реЗрдм рд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рд▓реЗрдЦрдХ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреЗ MJMC (Post Graduation) рд╕реБрднрд╛рд░рддреА рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА, рдореЗрд░рда (Uttar Pradesh) рд╕реЗ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola