Prayagraj : महाकुंभ मेले में फिर लगी भीषण आग, 15 टेंट जलकर खाक, सामने आया Video

Maha Kumbh Mela Tent City Fire : यूपी स्थित प्रयागराज के महाकुंभ में गुरुवार को एक बार फिर आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

Maha Kumbh Fire

Maha Kumbh Fire

Maha Kumbh Mela Tent City Fire : उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के महाकुंभ से एक बड़ी सामने आई है। महाकुंभ के सेक्टर 22 में गुरुवार को भगदड़ मचने के बाद अचानक से आग लग गई, जिससे श्रद्धालु अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में 15 टेंट जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन

झूंसी के छतनाग घाट और नागेश्वर घाट के बीच में महाकुंभ का सेक्टर 22 क्षेत्र स्थित है, जहां यह घटना हुई। गनीमत रही कि कोई भी श्रद्धालु टेंट के अंदर नहीं था। हालांकि, आग में कई टेंट जलकर राख हो गए, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें श्रद्धालुओं के टेंट जलते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

आज की घटना में 15 टेंट जलकर हुए खाक

यूपी फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि छतनाग घाट थाना क्षेत्र में आज 15 टेंटों में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। एसडीएम के अनुसार, यह एक अनधिकृत टेंट था, जिसे यहां लगाया गया था। स्थिति नियंत्रण में है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी दो बार हो चुकी हैं घटनाएं

आपको बता दें कि इससे पहले महाकुंभ की शुरुआत में 19 जनवरी को आगजनी की घटना हुई थी। सेक्टर-19 में गीता प्रेस के पंडालों में आग लगी थी, जिसमें कई टेंट जलकर राख हो गए थे। सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से यह आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आनन-फानन में आग बुझा दी थी। मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को भगदड़ मची थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ