Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
UP Investors Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्टर्स समिट में शुक्रवार को कहा कि मैं पीएम के साथ यूपी का सांसद भी हूं। इस नाते मैं उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स का खुले दिल से स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रति मेरा एक विशेष स्नेह है और यूपी के लोगों के प्रति मेरी एक विशेष जिम्मेदारी भी है। मैं आप सभी निवेशकों का यूपी में स्वागत करता हूं, यहां आने के लिए धन्यवाद करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग कहते थे कि यूपी का विकास मुश्किल है और कानून व्यवस्था नहीं सुधर सकती। यूपी घोटालों के लिए जाना जाता था और यूपी से किसी को कोई उम्मीद नहीं थी। हालांकि महज 5-6 साल में ही यूपी ने अपना नाम कर लिया है। अब यूपी सुशासन, शांति और स्थिरता के लिए जाना जाता है।
"भारत के उज्जवल भविष्य में ही दुनिया के उज्जवल भविष्य की गारंटी है"
◆ यूपी इन्वेस्टर्स समिट में PM @narendramodi#UPInvestorsSummit pic.twitter.com/FFHkU1Wk6s
— News24 (@news24tvchannel) February 10, 2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय पर यूपी बीमारू राज्य कहलाता था, हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था, लेकिन बीते 5-6 वर्षों में यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। अब यूपी अपनी गुड गवर्नेंस के लिए पहचाना जा रहा है।
पीएम ने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है। आज यूपी एक आशा… एक उम्मीद बन चुका है।
"आज भारत में हर व्यक्ति ज्यादा से ज़्यादा विकास देखना चाहता है"
◆ यूपी इन्वेस्टर्स समिट में PM @narendramodi#UPInvestorsSummit pic.twitter.com/1pQdkpBc0Z
— News24 (@news24tvchannel) February 10, 2023
आज दुनिया की हर विश्वसनीय आवाज यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा। आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है। ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।
"UP अब समंदर से भी जुड़ रहा है"
◆ यूपी इन्वेस्टर्स समिट में PM @narendramodi#UPInvestorsSummit pic.twitter.com/jTzp2cmWHr
— News24 (@news24tvchannel) February 10, 2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार रिकॉर्ड खर्च कर रही है और हम हर साल इसको बढ़ा रहे हैं। ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उस पर मैं आपको विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं। इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं। यह दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के कुल मोबाइल उत्पादन में से 60 फीसदी से अधिक यूपी में होता है। देश के दो डिफेंस कॉरिडोर में से एक यूपी में है। यहां फिशरी, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग को लेकर भी अनंत संभावनाएं हैं। आज सरकार का यह प्रयास है कि इनपुट से लेकर पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट तक एक आधुनिक व्यवस्था किसानों के लिए बने।
"बहुत ज़ल्द UP 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के राज्य के रूप में जाना जाएगा"
◆ यूपी इन्वेस्टर्स समिट में PM @narendramodi#UPInvestorsSummit pic.twitter.com/dEG3sI7C7n
— News24 (@news24tvchannel) February 10, 2023
पीएम ने कहा कि आज हमारा फोकस छोटे किसानों को ज्यादा साधन देने और उनकी इनपुट कॉस्ट घटाने पर है, इसलिए हम जैविक खेती को निरंतर प्रोत्साहन दे रहे हैं। एक नया अभियान मिलेट्स को लेकर भी शुरू किया गया है। विश्व बाजार में मोटे अनाज की पहचान बने, इसके लिए हमने इसको ‘श्री अन्न’ का नाम दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि यह एक सुपर फूड है। एक तरफ जहां हम किसानों को मोटे अनाज के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके लिए ग्लोबल मार्किट भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत राज्य के 16 लाख से अधिक युवाओं को अलग-अलग स्किल के साथ तैयार किया गया है।
"अब यूपी की पहचान बेहतर क़ानून व्यवस्था और शांति के लिए है"
◆ यूपी इन्वेस्टर्स समिट में PM @narendramodi#UPInvestorsSummit pic.twitter.com/CuNJtmXk5S
— News24 (@news24tvchannel) February 10, 2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आने वाले निवेशकों को प्रतिभाशाली और skilled युवाओं का एक बड़ा पूल मिलने जा रहा है। देश के स्टार्ट-अप आंदोलन में भी यूपी की भूमिका लगातार बढ़ रही है। भारत के उज्ज्वल भविष्य में दुनिया के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी निहित है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।