Greater Noida News: 45 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, कल आएंगे CM योगी

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े व्यापारिक आयोजनों में से एक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा. भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे. शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे.

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- X

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े व्यापारिक आयोजनों में से एक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा. भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे. शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे.

विज्ञापन

2500 से ज्यादा एक्जीबिटर आएंगे

यह ट्रेड शो प्रदेश के एमएसएमई और स्टार्टअप सेक्टर को वैश्विक मंच पर लाने का माध्यम बनेगा. रोजगार और निवेश के नए अवसरों का भी मंच होगा. आयोजन में 2500 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे. इस शो में 5 लाख दर्शकों के आने की संभावना है. इस वर्ष रूस कंट्री पार्टनर के रूप में हिस्सा लेगा जबकि कई देशों के राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भी शो में शामिल होंगे.

विज्ञापन

सुरक्षा, ट्रैफिक और साफ-सफाई को लेकर विशेष इंतजाम

आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, लाइटिंग और स्वच्छता को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है. 45 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे और एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है. शो स्थल पर 8000 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. डार्क स्पॉट्स पर विशेष लाइटिंग की जा रही है. साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाएगा. एक्सपो के आस-पास सड़क के मरम्मत का काम लगातार जारी है.

विज्ञापन

सीएम योगी का दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में आयोजन स्थल का दौरा करेंगे. वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. सीएम के दौरे से पहले अधिकारी, एक्सपो मार्ट और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाएं अंतिम रूप देने में जुटे है.

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल व्यापार मंच पर लाने की तैयारी

यह आयोजन प्रदेश सरकार की उस सोच को दर्शाता है जिसके तहत उत्तर प्रदेश को निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास का केंद्र बनाया जा रहा है. ट्रेड शो में हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, ओटीटी कंटेंट, पर्यटन और आईटी सेक्टर के स्टॉल प्रमुख आकर्षण होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ