UP International Trade Show: मंच तैयार, वैश्विक मंच पर यूपी देगा दस्तक, 4 लेयर में होगी सुरक्षा

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का मंच तैयार हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 9ः30 बजे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे. मंच तैयार हो चुका है. वैश्विक मंच पर यूपी की दस्तक होगी.

UP International Trade Show 2025, UP International Trade Show, Expo Mart Greater Noida, Greater Noid

UP International Trade Show 2025

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का मंच तैयार हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 9ः30 बजे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे. मंच तैयार हो चुका है. वैश्विक मंच पर यूपी की दस्तक होगी. पीएम आगमन को लेकर 4 लेयर की सुरक्षा बनाई गई है. 5 हजार पुलिसकर्मी इस आयोजन की सुरक्षा में तैनात किए गए है. यह आयोजन प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में अहम साबित होगा.

विज्ञापन

उद्यमियों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री ट्रेड शो में हिस्सा लेने आए उद्यमियों से संवाद करेंगे और उनके साथ फोटो सेशन भी कराएंगे. गौतमबुद्धनगर के कई प्रमुख उद्यमियों को इस सत्र में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, अंतिम परमिशन प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी लंबित है. परमिशन मिलने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन

10 हॉल में सजेगा कारोबार का रंगमंच

ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित होगा. लगभग 2500 कंपनियां अपने उत्पाद और सेवाओं की प्रदर्शनी लगाएंगी. अलग-अलग सेक्टरों से जुड़ी ये कंपनियां प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का प्रतिनिधित्व करेंगी. 40 से अधिक स्टार्टअप भी इस शो में प्रदर्शित किए जाएंगे.

विज्ञापन

सीएम पहुंचे ग्रेटर नोएडा

पीएम के आगमन से पहले उनकी अगवानी करने सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके है. वह जीबीयू में रात्रि विश्राम पर है. पीएम और सीएम की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बुधवार रात से बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक ड्रोन, गुब्बारे, रिमोट संचालित एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडर उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

बुधवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचे सीएम योगी ने एक्सपो मार्ट पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया. आगामी 30 अक्तूबर को प्रधानमंत्री द्वारा एयरपोर्ट के उद्घाटन की संभावना को देखते हुए कल सुबह सीएम नोएडा एयरपोर्ट भी जा सकते है. प्रशासनिक अमला एयरपोर्ट पर भी तैयारी में जुटा हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ