हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

महाकुंभ से लौटते वक्त हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस

Hamirpur Road Accident: यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में सड़क किनारे खड़े ट्रक से महाकुंभ से लौट रही बस टकरा गई।

विज्ञापन
Hamirpur Road Accident

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां, महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस हादसे में महिला समेत 2 की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक से मिनी टूरिस्ट बस टकराई

यह पूरा मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी मिनी टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई। बता दें, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, 6 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।

3 लोगों की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहत बचाव कार्य जारी किया। एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है और 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की जा रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कासगंज में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, शादी कार्यक्रम में डीजे पर डांस करते वक्त हुई वारदात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola