अजीत सिंह, गोरखपुर
Gorakhpur Police Recovered Missing Boy Dead Body: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में युवक की सिर कटी लाश मिली है। शरीर को कीड़े खा चुके थे। जबड़ा अलग पड़ा था। मृतक पिछले 9 दिन से गायब था। उसकी मां ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया हुआ था। लाश कुशीनगर इलाके में झाड़ियों में पड़ी थी, लेकिन सिर गायब था। शरीर का अधिकांश हिस्सा कीड़े खा गए थे। जबकि, उसका जबड़ा लाश से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। वह गांव के ही एक युवक के साथ 18 नवंबर को घर से निकला था और उसी दिन से वह गायब था। परिवार के लोगों ने उसकी किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। घटना पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव की है।
मां ने जताई थी अनहोनी की आशंका
पुलिस 9 दिनों में युवक की तलाश में जुटी थी, लेकिन रविवार को उसकी लाश मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिवार के लोग और ग्रामीणों ने शाम को पिपराइच- हाटा रोड पर शव रखकर सड़क ब्लॉक कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही SP नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी और CO योगेंद्र सिंह सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
दरअसल, पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव के रहने वाले संजय कुमार का बेटा राजू (17) बीते 18 नवंबर को घर से निकला। राजू की मां माधुरी देवी के मुताबिक, राजू को गांव में ही रहने वाले अर्जुन निषाद के बेटे के साथ साइकिल पर जाते हुए देखा था। इसके बाद अर्जुन का बेटा तो लौट आया, लेकिन राजू लौटकर नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद था।
पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया मामला
परिवार के लोगों ने अर्जुन निषाद के बेटे से राजू के बारे में पूछना शुरू किया तो वो टाल-मटोल करने लगा। परेशान होकर मां माधुरी ने पिपराइच थाने में बेटे राजू के अपहरण का केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बेटे के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और परिवार के लोगों को थाने के चक्कर लगवाती रही।
इस बीच परिवार के लोग राजू के दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक उसके बारे में पता करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार दोपहर कुछ लोगों ने कुशीनगर जिले के अहिरौली इलाके के बरवां बाबू गांव एक युवक की सिर कटी लाश देखी। लाश झाड़ियों में पड़ी थी। उसका सिर गायब था और शरीर कीड़े खा चुके थे। शव से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
जेब से मोबाइल और 520 रुपये मिले
मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो मृतक की जेब से उसका मोबाइल और 520 रुपये कैश बरामद हुआ। पुलिस का भी कहना है कि मृतक का जबड़ा अलग मिला है। आशंका है कि सिर जानवर खा गए हों। कुछ ही देर में यह बात इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। राजू के घर वाले भी वहां पहुंचे। परिवार वालों ने खुद शव की पहचान राजू पुत्र संजय निवासी बसंतपुर पिपराइच के रूप में की।
पुलिस को नहीं ले जाने दी लाश
वहीं जब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो परिवार और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया और लाश सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
47 mins agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
14 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
15 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines