Traffic Advisory: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गाजियाबाद में आज कई रूट रहेंगे डायवर्ट, इन सड़कों पर जाने से बचें

PM Modi Road Show Traffic Advisory: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की गई है। लोगों को आज कुछ सड़कों पर जाने से बचना होगा, इसलिए एडवाइजरी पढ़ने के बाद ही घर से निकलें।

UP Ghaziabad Traffic Advisory

दिल्ली-NCR से गाजियाबाद आने-जाने वाले लोग एडवाइजरी पढ़कर ही घर से निकलें।

PM Modi Road Show Traffic Advisory: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव प्रचार करने आएंगे। आज शाम को उनका रोड शो है और उसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अंबेडकर रोड पर रोड शो होगा, जो मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ तक जाएगा। इस दौरान अंबेडकर रोड ब्लॉक रहेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

विज्ञापन

अंबेडकर रोड पर बनी इमारतों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। वहीं पुलिस की ओर से लोगों से सहयोग करने की अपील की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी करके आज रात तक कुछ रूट डायवर्ट रहने का संदेश दिया है। आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाकर लोगों से उचित और शांतिपूर्ण सहयोग करने की अपील है।

विज्ञापन

रोड शो के दौरान लोग प्रधानमंत्री को देख सकेंगे

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज अंबेडकर रोड पर बनी दुकानें शाम के समय बंद रहेंगी। दुकान के बाहर सामान रखने और रोड पर कहीं भी पार्किंग करना बैन है। करीब 5 हजार पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस इस रोड पर तैनात किए गए हैं। सब्जी मंडी और कंप्यूटर मार्केट बंद रहेगी। एक्सप्रेस मार्केट में भी आवश्यक चीजों की दुकानें ही खुली रहेंगी।

संतोष अस्पताल के बाहर VVIP पंडाल बना है, जिसमें सिर्फ प्रधानमंत्री, मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य लोग ही जा सकेंगे। प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेगा और GT रोड से होते हुए पुराने बस अड्डे पर आएंगे। मालीवाड़ा चौक से रोड शो करते हुए उनका काफिला चौधरी मोड़ तक जाएगा।

विज्ञापन

रोड शो और जनसभा में ये चीजें लाने की मनाही

पुलिस की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और जनसभा में आने वाले लोगों को कुछ निर्देशों का पालन करना होगा। कुछ चीजें लेकर आने की मनाही होगी। जैसे लोग कैमरा, दूरबीन, छतरी, हैंडबैग, ब्रीफकेस, टिफिन, वाटर बोटल, स्टिक, बैग, ब्लेड, चाकू, किसी भी तरह की नुकीली चीज, पोस्टर, बैनर, फूल, गुलदस्ते, एक से ज्यादा मोबाइल फोन, सिगरेट, माचिस, लाइटर आदि लेकर नहीं आएंगे। सड़क के दाईं ओर खड़े होने की परमिशन मिलेगा, लेकिन रोड शो के साथ-साथ चलने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

गाजियाबाद में आज यह सड़कें डायवर्ट रहेंगी

जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, आज दोपहर एक बजे से लालकुआं से चौधरी मोड, आत्माराम स्टील तिराहा से डायमंड तिराहा रोड, ALT चौराहे से मेरठ तिराहा रोड, जल निगम टी-प्वाइंट से मेरठ तिराहा रोड, वसुंधरा पुल से मोहन नगर, तुलसी निकेतन से करन गेट गोल चक्कर तक, सीमापुरी से मोहन नगर तक के रास्ते पर माल से लदे वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। आज दोपहर 2 बजे से रोडवेज, प्राइवेट और सिटी बसों की एंट्री आनंद विहार से मोहन नगर, लोनी और तुलसी निकेतन से करन गेट गोल चक्कर, डासना पुल से हापुड़ चुंगी रोड पर बंद रहेगी।

विज्ञापन

दोपहर 3 बजे से ऑटो और ई-रिक्शा वाले लालकुआं से मोहन नगर, हापुड़ चुंगी से पुराना बस अड्डा, सिद्धार्थ विहार चौराहा से मेरठ तिराहा, रमते राम रोड से मालीवाड़ा, विजयनगर धोबीघाट ROB से चौधरी मोड, रोटरी गोल चक्कर से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन, घूकना मोड़ से पुराना बस अड्डा, ALT से मेरठ तिराहा, बसंत चौक से मालीवाड़ा, गोशाला फाटक से दूधेश्वरनाथ मंदिर, नंदग्राम तिराहा से मेरठ तिराहा तक की रोड पर न आएं।

दोपहर 3 बजे से दोपहिया, 4 पहिया वाहनों के आने-जाने पर राकेश मार्ग से चौधरी मोड़, चुंगी साइड से पुराना बस अड्डा, घूकना मोड़ से मेरठ तिराहा, बसंत चौक से मालीवाड़ा, रमते राम रोड से चौधरी मोड़, घंटाघर, धोबीघाट ROB से चौधरी मोड़, नंदग्राम तिराहा से मेरठ तिराहा, लोहिया नगर तिराहा से पुराना बस अड्डा, सिहानी गेट थाना के सामने से पुराना बस अड्डा, सिद्धार्थ विहार चौराहा से मेरठ तिराहा, रमते राम रोड से मालीवाड़ा, गोशाला फाटक से दूधेश्वरनाथ मंदिर, मेरठ तिराहा यूटर्न से हापुड़ तिराहा, रोटरी गोल चक्कर से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन रोड पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ