Delhi Weather: सावधान! दिल्ली-NCR में हीटवेव की चेतावनी, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा देश का मौसम?

Weather Forecast IMD Alert: देशभर में गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग ने भी हीट वेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं, लेकिन मौसम विभाग ने ज्यादातर शहरों में लू चलने का अलर्ट दिया है।

Weather Forecast IMD Heat Waves Alert

IMD Alert: अगले एक हफ्ते तक मौसम मिला जुला रहेगा।

Delhi NCR Weather Latest Update: गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। लू परेशान करने लगी है। उमस भी बढ़ गई है और मौसम विभाग ने भी हीटवेव की चेतावनी दी है। दिल्ली-NCR में जहां अगले 2 दिन हवाएं चलेंगी और हीटवेव परेशान करेंगी, वहीं देश के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 7 और 8 अप्रैल ओले पड़ने की संभावना है। ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में उष्ण लहर चलेगी। इस इलाकों का तापमान करीब 40 डिग्री रहेगा। पहाड़ी इलाकों का तापमान 30 डिग्री रह सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 दिन दिल्ली का मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि लोगों को तपन से राहत मिलेगी, लेकिन गर्मी का अहसास होता रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2 दिन 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री बना रहेगा।

विज्ञापन

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

देश के पूर्वी राज्यों में 9 अप्रैल तक अगले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में आंधी तूफान आएग और हल्के बादल बरसेंगे। 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर हिमपात हो सकता है।

विज्ञापन

10 अप्रैल तक मौसम बदलता रहेगा

9 अप्रैल 2024 तक देश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में मौसम बदलता रहेगा। एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से 10 अप्रैल तक देशभर में मौसम का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। कभी लू सताएगी तो कभी बारिश ठंडक का अहसास कराएगी। बारिश होने से किसानों को फसल खराब होने का डर सताएगा, लेकिन मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे किसान बचाव कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ