---विज्ञापन---

मां-3 बच्चों के जिंदा जलने की आंखोंदेखी सुनाते हुए शख्स के आंसू छलके, जानें गाजियाबाद में कैसे हुआ अग्निकांड?

Ghaziabad House Fire Tragedy: गाजियाबाद में घर में लगी आग में महिला और 3 बच्चे जिंदा जलकर मर गए। मृतका के ससुर ने हादसे की आंखोंदेखी सुनाई है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बहू और 3 पोतों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

---खबर नीचे जारी है---

Ghaziabad House Fire Tragedy Eye Witness: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लोनी इलाके में कंचन पार्क के पास एक मकान में आग लगने से 4 लोग जिंदा जलकर राख हो गए। वहीं 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के समय घर में 8 लोग थे, जिनमें से 4 लोगों को अपना बचाव करने का मौका नहीं मिला। मृतकों में एक महिला, उसके 2 बच्चे और भतीजा शामिल है। मारे गए बच्चों की उम्र 7 से 9 साल के बीच थी। मृतकों में 32 वर्षीय गुलबहार पत्नी शाहनवाज, 9 वर्षीय जान पुत्र शाहनवाज, 9 वर्षीय शान पुत्र शाहनवाज और 7 वर्षीय भतीजा जीशान शामिल हैं।

वहीं घायलों के नाम शमशाद, उसकी 30 साल की पत्नी आयशा, बेटा आयान और शाहनवाज है। पुलिस पूछताछ में घर के मालिक 64 साल हाजी फारूक ने अग्निकांड की आंखोंदेखी सुनाई तो उसके आंसू छलक गए। हादसे में उसने अपनी सबसे छोटी बहू और 3 पोतो को खो दिया। अग्निकांड में उन्हें जिंदगीभर न भूल सकने वाला गम दिया है। सारा घर भी जलकर राख हो गया। अब फिर से सिर पर छत बनानी होगी, फिर से वही संघर्ष और मेहनत करनी होगी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:मनु भाकर पर दुखों का पहाड़ टूटा, सड़क हादसे में नानी-मामा की मौत, जानें कहां-कैसे हुआ एक्सीडेंट?

2 मकानों में रहते थे 5 भाइयों के परिवार

हाजी फारूक ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। कंचन पार्क के पास उनका करीब 50 गज में बना 3 मंजिला पुराना मकान है। उसके 5 बेटे नौशाद, दिलशाद, शहजाद, शमशाद, शहनवाज हैं। इकलौती बेटी की शादी हो चुकी है। इस मकान में 2 बेटे शमशाद और शाहनवाज रहते हैं। 3 बेटे अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में रहते हैं। जब पुराने घर में आग लगी तो चीखने चिल्लाने की आवाजें दूसरे घर तक पहुंची। नौशाद, दिलशाद और शहजाद दौड़े आए।

---खबर नीचे जारी है---

उन्होंने भाई, भाभी और भतीजों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दूसरी मंजिल पर बने कमरे में इतना धुंआ भर गया कि कुछ नजर नहीं आया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। गुलबहार अपने बेटों जान-शान और भतीजे जीशान को गोद में उठाकर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी और शाहनवाज ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। पांचों भाई उन्हें बचाने में जुटे थे, लेकिन गुलबहार और बच्चे आग की लपटों से घर चुके थे।

यह भी पढ़ें:बस ने 3 युवकों को कुचला, तीनों ने मौके पर दम तोड़ा, बीड में कर रहे थे पुलिस भर्ती की तैयारी

---खबर नीचे जारी है---

4 घायलों की हालत अब खतरे से बाहर

हाजी ने बताया कि गुलबहार और बच्चे चीखते चिल्लाते रह गए, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाए। उन्होंने खिड़की से गुलबहार को आवाजा दी तो वह घबराकर उठी। तब तक उसके कमरे को आग अपनी चपेट में ले चुकी थी। उसने सबसे छोटे जीशान को कंधों पर लादा। किसी तरह अपने दोनों बेटों को गोद में उठाया और अपने साथ उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। वह न खुद बाहर आ सकी और न ही बच्चों को बचा सकी।

यह बताते हुए हाजी फूट-फूट कर रोने लगे। हाजी ने बताया कि शाहनवाज, शमशाद और उसकी पत्नी आयशा भी आग में झुलस गईं। आयशा का 4 साल का बेटा भी घायल हुआ है। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन शाहनवाज की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। उसने एक झटके में अपने परिवार को खो दिया। अल्लाह यह कैसा दिन दिखाया है। कपड़ों के कारखाने ने पूरे घर को तबाह कर दिया।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:कर्ज से परेशान शख्स ने पत्नी-बेटे को मार डाला, एक वॉयस नोट से बच गई खुद की जान

First published on: Jan 20, 2025 11:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola