हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी : आगरा में पातालकोट एक्सप्रेस की दो बोगियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Fire break in Patalkot Express : आगरा झांसी रेलवे ट्रैक स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के पास पातालकोट एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। एक्सप्रेस फिरोजपुर पंजाब से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
आगरा में पातालकोट एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई।

Fire break in Patalkot Express : आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर भांडई रेलवे स्टेशन के करीब पातालकोट एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग लग गईस जिसके बाद चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेस फिरोजपुर पंजाब से छिंदवाड़ा जा रही थी। आग लगने पर ट्रेन की दो बगियां जलकर खाक हो गईं। लोगों बोगियों से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कई लोग झुलस गए हैं। ट्रेन की बोगियों पर आग लगने पर स्थानीय ट्रेन की ओर दौड़े और लोगों को बचाने में मदद की। ट्रेन में आग लगने के बाद कई किलोमीटर तक धुआं दिखाई दे रहा था। हालांकि, समय रहते दोनों बोगियों में बैठे लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया। इसके बाद भी काफी समय तक ट्रेन में आग लगी रही।

यह भी पढ़ें : चेन्नई में राजभवन के गेट पर पेट्रोल बम से हमला, राष्ट्रपति के दौरे से एक दिन पहले बड़ी वारदात

हादसे में कई लोग झुलस गए
ट्रेन की बोगियों में आग लगने से झांसी के रहने वाले राहुल झुलस गए। मनोज आगरा से ग्वालियर जा रहे थे। इसी बीच बोगी में आग लग गई और इस हादसे में उनको भी चोट पहुंची है। उनका कहना है कि हादसा बहुत भयानक था। काफी लोग ऊपर सो रहे थे। सभी लोग बाहर निकल आए, लेकिन कुछ लोग झुलस गए।

पातालकोट एक्सप्रेस में आग लगने से आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक प्रभावित
आगरा रेल मंडल के भांडई स्टेशन के पास फिरोजपुर से सिवनी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई। इसके चलते झांसी-आगरा रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित हो गया। वन्देभारत भारत, दुर्ग हमसफर समेत कई ट्रेनों को आगरा स्टेशन पर रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें : MP Election 2023: सीएम शिवराज को लेकर कांग्रेस नेता का तंज, देर से टिकट मिलने की बताई वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें