UP Exit Poll Result 2024: यूपी में चला योगी का जादू, एग्जिट पोल में BJP की जीत, सपा को झटका

UP Exit Poll 2024: यूपी उपचुनाव में बीजेपी की जीत के आसार हैं।

UP Assembly By Election 2024

सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव

UP Exit Poll Result: यूपी उपचुनाव के एग्जिट पोल में फिर से बीजेपी की जीत का दावा किया गया है। Exit Poll में बीजेपी सपा से अधिक सीटें जीतेंगी, यह दावा किया गया है। महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं, यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि एग्जिट पोल में रुझान आए हैं। रुझान नतीजों में कितने तब्दील होंगे, यह 23 नवंबर को ही पता लगेगा। एआई एग्जिट पोल के अनुसार योगी आदित्यनाथ का मैजिक यूपी में चला है। बीजेपी को सपा से 1-2 सीटें अधिक मिल सकती हैं। अखिलेश यादव की सपा को झटका लग सकता है।

विज्ञापन
एजेंसी  भाजपा+  सपा  अन्य
मैट्रिज              7  2  0
टाइम्स नाउ जेवीसी  6  3  0
जी न्यूज  5  4  0

जी न्यूज के आईसीपीएल एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में बीजेपी को अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। बीजेपी नौ में से 4-6 सीटें हासिल करती दिख रही है। वहीं, सपा को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि दोनों पार्टियों का दावा है कि वे सभी सीटें जीतेंगी। 2022 में बीजेपी को इन 9 सीटों में से 5 और सपा को 4 सीटें मिली थी। एग्जिट पोल के आंकड़े नतीजों में बदले तो बीजेपी को एक सीट का फायदा होगा। भाजपा ने इस चुनाव में हिंदुत्व को मुद्दा बनाया था।

विज्ञापन

अगर एग्जिट पोल सही साबित हुए तो माना जा सकता है कि बीजेपी के कटेंगे तो बटेंगे और जुड़ेंगे तो जीतेंगे जैसे नारे लोगों के बीच काम कर गए। जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार 40 फीसदी लोगों ने जाति के आधार पर वोट देने की बात कही। 40 फीसदी लोगों ने माना के हिंदुत्व के नाम पर उन्होंने वोट दिया। वहीं, 20 फीसदी लोगों ने दोनों ही मुद्दों को सिरे से नकार दिया। लेकिन असलियत में क्या रहा? यह सब नतीजों का ऐलान होने के बाद ही तय होगा।

विज्ञापन

चुनाव के दौरान ही बुलडोजर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था। 55 फीसदी लोगों ने यूपी में कानून व्यवस्था को बेहतर बताया। उनकी पसंद सीएम योगी आदित्यनाथ रहे। 30 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव और 15 फीसदी लोगों ने मायावती की सराहना करते हुए बेहतर बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ