Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में फिर महायुति सरकार 10 में से 6 एग्जिट पोल में NDA को बहुमत

Maharashtra Exit Polls 2024 Result: Matrize एग्जिट पोल के अनुसार महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, पी मार्क महायुति को 137 से 157 सीटें दे रहा है।

maharashtra assembly election 2024 results Eknath Shinde, Uddhav Thackeray Sharad Pawar Ajit Pawar Devendra Fadnavis Shiv Sena BJP Congress Rahul Gandhi Narendra Modi

Maharashtra Election Results 2024 (File Photo)

Maharashtra Exit Polls 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग खत्म हो गई। अब यहां 23 नवंबर को मतगणना होगी, जिसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले यहां एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में फिर महायुति सरकार बनती दिखाई पड़ रही है। यहां 10 में से 6 एग्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है। आइए आपको एक-एक कर सभी एग्जिट पोल के आंकड़ें बताते हैं।

विज्ञापन

Matrize के एग्जिट पोल में एमवीए की कांग्रेस को 39 से 47 सीटें

Matrize एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनती दिखाई पड़ रही है। यहां Matrize के एग्जिट पोल में NDA को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस गठबंधन को 110-130 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महाराष्ट्र में अन्य को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल में आगे कहा गया कि महायुति की कुल सीटों में बीजेपी को 89 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, शिवसेना को 37 से 45 सीटें और एनसीपी को 17 से 26 मिलने का अनुमान है। Matrize के एग्जिट पोल में एमवीए की कांग्रेस को 39 से 47, शिवसेना (U) को 21 से 29 और एनसीपी (S) को 35 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

पी मार्क के एग्जिट पोल में महायुति को 137 से 157 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एमवीए को 126 से 146 और अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

चाणक्य के एग्जिट पोल में महायुति को 152 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एमवीए को 130 से 138 और अन्य को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

पीपुल्स के एग्जिट पोल में महायुति को 175 से 195 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एमवीए को 85 से 112 और अन्य को 7 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल डायरी के एग्जिट पोल में महायुति को 122 से 186 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एमवीए को 69 से 121 और अन्य को 12 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में महायुति को 118 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एमवीए को 150 और अन्य को 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

दैनिक भास्कर एग्जिट पोल के अनुसार महायुति को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एमवीए को 135 से 150 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 20 से 25 सीट मिलेंगी।

विज्ञापन

रिपब्लिक के एग्जिट पोल के अनुसार महायुति को 137 से 157 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एमवीए को 126 से 146 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 2 से 8 सीट मिलेंगी।

लोकशाही मराठी रुद्र के एग्जिट पोल के अनुसार महायुति को 128 से 142 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एमवीए को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 18 से 23 सीट मिलेंगी।

विज्ञापन

एसएएस ग्रुप के एग्जिट पोल के अनुसार महायुति को 127 से 135 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एमवीए को 147 से 155 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 10 से 13 सीट मिलेंगी।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कुल 58.22% मतदान

जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक महाराष्ट्र में कुल 58.22% मतदान हुआ है। यहां भंडारा जिले में सबसे ज़्यादा 65.88 और मुंबई शहर में सबसे कम 49.07% वोटिंग हुई है। बता दें वोटिंग के दौरान बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी बाला साहेब शिंदे की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। आज दिन में महाराष्ट्र में बड़े अभिनेता और कारोबारी मतदान करते दिखे। इस चुनाव में महायुति गठबंधन और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) में सीधी टक्कर है। महायुति पर सत्ता में बरकरार रखने का दबाव है तो एमवीए को सत्ता में वापसी की उम्मीद है।

विज्ञापन

4140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े थे

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। यहां इन सीटों पर कुल 4140 उम्मीदवार खड़े थे। जबकि 2019 में यह संख्या 3,239 थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कुल 97025119 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 50022739 पुरुष मतदाता और 46996279 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा राज्य में कुल 6101 ट्रांसजेंडर 641425 दिव्यांग, सशस्त्र बलों के सेवा मतदाताओं की संख्या 116170 है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ