चाय पीने साथ आए...फिर अचानक जीजा ने साले पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मारकर सड़क पर फेंका; डरा देगा वीडियो

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के पीछे चौंकाने वाला कारण सामने आया है। जीजा ने फोन कर साले को बुलाया था। इसके बाद दोनों चाय पी रहे थे। हत्या के बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले के बारे में जानते हैं।

Uttar Pradesh crime news

Etawah crime News: (अनुराग सक्सेना, इटावा) उत्तर प्रदेश के इटावा में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या को जीजा ने अंजाम दिया। पहले फोन कर साले को चाय की दुकान पर बुलाया। जहां चाय पीते समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जीजा ने साले पर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने खुद शव को सड़क पर फेंक दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी का नाम ज्योति मौर्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने अपने साले मोनू यादव के गले पर 4-5 बार वार किए। पुलिस के अनुसार मृतक पहले आरोपी की नर्सरी में काम करता था। इसी दौरान ज्योति मौर्या के संबंध उसकी बहन से बन गए थे। डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हो गई थी। लेकिन परिजन शादी से खुश नहीं थे। मोनू के परिजनों ने इसको लेकर केस भी दर्ज करवाया था। लड़की बालिग नहीं होने के कारण इस शादी को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। जिसके बाद से आरोपी और लड़की के परिजनों में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले

बाद मे लड़की की दूसरी जगह शादी कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्लानिंग के तहत अपने साले को बुलाया था। जिसके बाद दोनों चाय पीने गए। यहां उनकी पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मौर्या ने चाकू से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात के बाद लोग डर गए। हत्या के बाद मौर्या ने मोनू के खून से लथपथ शव को सड़क पर फेंक दिया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ