'मुंह खोल दिया तो यूपी में…', अखिलेश यादव के 73 सीटों वाले तंज पर जयंत चौधरी का पलटवार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. 73 सीटों को लेकर अखिलेश के तंज पर जयंत ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर उन्होंने पुरानी बातें सार्वजनिक कर दीं तो सपा प्रमुख के लिए यूपी की राजनीति में मुश्किल खड़ी हो सकती है.

AKHILESH YADAV.jpg (1)

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच बयानबाजी तेज (फोटो- @ SAMAJWADI PARTY/X)

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गठजोड़ और सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी के बीच चल रही जुबानी जंग अब तीखे तेवरों तक पहुंच गई है. दोनों नेता बीते कई दिनों से लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.

विज्ञापन

दरअसल, अखिलेश यादव ने हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल को लेकर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि अगर एनडीए में जयंत चौधरी की पार्टी को 73 विधानसभा सीटें मिलती हैं, तभी यह माना जाएगा कि गठबंधन ने चौधरी चरण सिंह का सम्मान रखा है. अखिलेश के इस बयान पर जयंत चौधरी ने कड़ा जवाब दिया और कहा कि सीटों की संख्या का चौधरी चरण सिंह के सम्मान से कोई संबंध नहीं है.

विज्ञापन

अगर मैंने मुंह खोला तो…- जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए यहां तक कह दिया कि अगर वह पुरानी राजनीतिक बातों को सार्वजनिक करने लगें तो सपा प्रमुख के लिए उत्तर प्रदेश में मुश्किल खड़ी हो सकती है. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर उन्होंने ‘मुंह खोल दिया’ तो अखिलेश यूपी में खड़े नहीं हो पाएंगे. उनके इस बयान ने दोनों दलों के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी को और चर्चा में ला दिया है.

यह विवाद केवल सीटों तक सीमित नहीं है. इससे पहले भी दोनों नेता एक-दूसरे पर राजनीतिक तंज कस चुके हैं. अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी को लेकर चवन्नी से रुपया बनाने और राजनीति की एबीसीडी सिखाने जैसी टिप्पणी की थी. इसके जवाब में जयंत ने चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत का हवाला देते हुए कहा था कि मुलायम सिंह यादव ने भी चौधरी चरण सिंह की पाठशाला से राजनीति सीखी थी. उन्होंने सपा की राजनीति को ‘गन्ना’ और ‘जाट’ के मुद्दों में उलझाने पर भी निशाना साधा था.

विज्ञापन

UP-उत्तराखंड दोनों जगह लड़ेंगे चुनाव- जयंत चौधरी

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयंत चौधरी ने यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों में चुनाव लड़ने की बात कही. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए के सभी घटक दल मिलकर चुनावी मुकाबला करेंगे. सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में कई बातें बातचीत का हिस्सा होती हैं और साझेदारी से जुड़ी हर बात सार्वजनिक नहीं की जाती.

विज्ञापन

जयंत ने यह भी कहा कि रालोद को कितनी सीटें मिलती हैं या एक भी सीट नहीं मिलती, इससे चौधरी चरण सिंह के सम्मान पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उनके मुताबिक चौधरी चरण सिंह का सम्मान राजनीतिक सीटों का मोहताज नहीं है और वह लोगों के दिलों में कायम है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ