Keshav Prasad Maurya On Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को इटावा में पहुंचे और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में पुलिस नहीं, उनकी पार्टी के गुंडे थाने को चलाते थे। उन्होंने कहा कि 2027 नहीं, बल्कि 2047 तक मुलायम सिंह के कुनबे से कोई सदस्य सीएम नहीं बन सकता। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों को बजट को लेकर जागरूक करने का काम किया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो बजट पास किया गया है, उससे सभी राज्यों को बड़ा फायदा होगा, खासतौर पर उत्तर प्रदेश को। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश को बीजेपी का फोबिया हो गया है। वो 2027 का सपना देख रहे हैं। 2027 को छोड़िए 2047 में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के परिवार का कोई भी सदस्य मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है। अखिलेश यूपी के सीएम की उपलब्धियों को अच्छे से जान लें। उनका जो दृष्टि दोष है, मानसिक दोष है, उससे छुटकारा पाने के लिए वे अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढे़ं : ’50 नहीं 60 करोड़ लोग आए महाकुंभ’, भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज
महाकुंभ में अनहोनी का इंजतार कर रहे थे अखिलेश यादव : डिप्टी सीएम
महाकुंभ में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो जाने के मामले में उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि महाकुंभ का आयोजन अच्छे तरीके से चल रहा था, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार यही कल्पना करते थे कि कोई अनहोनी हो जाए, जिससे उनको कोई मुद्दा मिल जाए। सभी लोग देख रहे हैं कि देश दुनिया से लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ में आ रहे हैं। ऐसे में अखिलेश को पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर वहां के लोगों की मदद करनी चाहिए। खुद वीआईपी बनकर गए और डुबकी लगाकर चले आए। वे तब से लगातार जहरीला बयान देते रहे हैं, ताकि माहौल खराब हो जाए।
यह भी पढे़ं : ‘जो लोग मर गए हैं, उनके भी वोट डाले गए’, अखिलेश यादव ने Milkipur By Election 2025 में हार की बताई वजह
अखिलेश यादव अपनी आखिरी सल्तनत चला चुके : केशव मौर्या
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी आखिरी सल्तनत को 2012 से 2017 तक चला चुके हैं। अब उनकी दोबारा से सल्तनत आने वाली नहीं है। अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी को लेकर थाने पर कब्जा किए जाने के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके इस तरह के बयान से इटावा के लोग तो खूब हंसते होंगे। प्रदेश में उनकी सरकार हुआ करती थी तो थाने को पुलिस वाले नहीं उनकी पार्टी के गुंडे चलाए करते थे। आज थाने को थानेदार चलाते हैं, जिले को जिले के एसपी चलाते हैं और प्रदेश को सरकार चलाती है, लेकिन सपा की सरकार में पूरा सैफई परिवार ही पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी करवाया करता था। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव 2047 के बाद का सपना देखें, क्योंकि भाजपाइयों ने साइकिल को पंचर कर दिया है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
32 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines