---विज्ञापन---

मेरी दुनिया उजाड़ दी, अब किसके लिए जिऊं…देवरिया नरसंहार में जिंदा बचा देवेश घर लौटा, फूट-फूट कर रोया

UP Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश में देवरिया नरसंहार में जिंदा बचा देवेश अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटा तो फूट-फूट कर रोया। वहीं देवेश को बिलख-बिलख कर रोता देखकर लोग भी भावुक हो गए।

---विज्ञापन---

UP Deoria Murder Case Alive Person Devesh Returned Home: मेरी दुनिया ही उजाड़ दी, अब मैं किसके लिए जिंदा रहूं…उत्तर प्रदेश में देवरिया नरसंहार में जिंदा बचा देवेश अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटा तो फूट-फूट कर रोया। सत्य प्रकाश दूबे का बेटा 6 दिन बाद घर लौटकर आया। नरसंहार में वह अपने माता-पिता, 2 बहनों और एक भाई को खो चुका है। वहीं देवेश को बिलख-बिलख कर रोता देखकर लोग भी भावुक हो गए। वह लड़खड़ाते हुए कदमों के साथ घर की तरफ बढ़ रहा था। अचानक घर के दरवाजे पर माथा पकड़कर बैठ गया और फूट-फूट कर रोने लगा।

यह भी पढ़ें: देश के इन तीन राज्यों में जमकर खेलो सट्टेबाजी का खेल, ना होगा कोई जुर्माना ना होगी कोई जेल

कड़ी सुरक्षा में घर तक लाया गया था देवेश

लोगों और रिश्तेदारों ने उसे किसी तरह संभाला, समझा बुझाकर शांत करवाया, लेकिन देवेश की तकलीफ को वही समझ सकता था। मकान के अंदर घुसते ही देवेश कहने लगा कि दीपेश गांधी जयंती के दिन पैदा हुआ था। इसलिए उसे गांधी कहकर लोग बुलाते थे, लेकिन जन्मदिन के दिन ही वह इस दुनिया से चला गया। हत्यारों को मासूम बच्चों पर भी दया नहीं आई। करीब एक घंटा मकान पर रहने के बाद देवेश अपनी मां का बॉक्स लेकर देवरिया लौट गया। कड़ी सुरक्षा के बीच देवेश को उसके घर लाया गया था।

यह भी पढ़ें: चेन्नई में फिर शख्स के बैंक अकाउंट में आ गए 753 करोड़ रुपये, तमिलनाडु की तीसरी ऐसी घटना

---विज्ञापन---

केस में 77 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

बता दें कि 2 अक्टूबर की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या हुई। इससे गुस्साए लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर उसकी और उसके परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। वारदात वाले दिन देवेश मौके पर नहीं था। वह कर्म-कांड कराने गया हुआ था, इसलिए उसकी जान बच गई। 16 लोग गिरफ्तार हुए हैं। सत्य प्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी ने 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 302(हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) में FIR कराई है।

First published on: Oct 08, 2023 03:04 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola