मैनपुरी से मनोज शाक्य की रिपोर्ट।
Girlfriend killed EX Boyfriend in Mainpuri: यूपी के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी। इसके लिए प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी को घर बुलाया और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। घटना के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जबकि मुख्य आरोपी महिला का प्रेमी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। महिला के प्रेमी का शव 6 मई को खून से लथपथ मिला था।
जानकारी के अनुसार मामला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र का है। यहां बीते 6 मई को नरेंद्र कुमार की बाॅडी नानमई तालाब के पास खुन से सनी मिली थी। मृतक नरेंद्र कुमार के बेटे पवन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें लगी थी।
पुलिस ने ऐसे किया घटना का खुलासा
एसएसपी विनोद कुमार ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का बहुत बारीकी से जांच करते हुए पुलिस हत्यारों तक पहुंची और हत्या को अंजाम देने वाली मनु देवी और ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला मनु देवी के करहल थाना क्षेत्र के गढ़िया के रहने वाले अभय उर्फ भूरा से बीते 7-8 साल से अवैध संबंध थे। बाद में मनु देवी के मृतक नरेंद्र कुमार से 3-4 साल से प्रेम संबंध हो गए थे, जिसकी जानकारी पहले प्रेमी भूरा को हो गई थी तभी से वह द्वेषभाव रखता था।
ऐसे दिया हत्या की घटना को अंजाम
6 मई को साजिश के तहत मनू देवी के घर पर नरेंद्र कुमार को बुलाकर पहले शराब पिलाई बाद में महिला मनू देवी व उसके प्रेमी अभय उर्फ भूरा और उसके दोस्तों ने डंडों से पीट-पीटकर नरेंद्र कुमार की हत्या कर दी और शव को गांव के पास फेंक दिया। वहीं मृतक की बाइक और मोबाइल नानमई स्थित तालाब के पास फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है। घटना के दो आरोपियों मनू देवी व ऋषि को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल शातिर अभियुक्त महिला के पहले प्रेमी भूरा की तलाश में पुलिस जुट गई है।
ये भी पढ़ेंः कैसरगंज में बड़ा हादसा, बृजभूषण सिंह के बेटे के काफिले ने दो युवकों को कुचला
ये भी पढ़ेंः OMG! बाल खा रही थी महिला, पेट में ढाई किलो का गुच्छा मिला, जानें कैसे डॉक्टरों ने बचाई जान?
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
8 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
10 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines