---विज्ञापन---

OMG! बाल खा रही थी महिला, पेट में ढाई किलो का गुच्छा मिला, जानें कैसे डॉक्टरों ने बचाई जान?

Bunch Of Hair in Woman Stomach: उत्तर प्रदेश की महिला के पेट में बालों का गुच्छा मिला है। वह कई साल से बाल खा रही थी। अब अचानक उसके पेट में असहनीय दर्द उठा तो उसकी जान सांसत में फंस गई। डॉक्टर भी उसकी हालत देखकर घबरा गए थे।

---विज्ञापन---

अनमोल मिश्रा, चित्रकूट/सतना

Bunch Of Hair Found in Woman Stomach: डॉक्टरों को महिला के पेट में ऐसी चीज मिली, देखकर उनके होश उड़ गए। हालांकि उस चीज के कारण महिला की जान दांव पर लग गई थी, लेकिन सर्जरी करके डॉक्टरों ने उसके पेट से वह चीज निकाल दी और उसकी जान बचा ली। घटना उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की है।

---विज्ञापन---

25 साल की महिला पिछले कई साल से बाल खा रही थी, जिसके कारण उसके पेट में असहनीय दर्द उठा। ऑपरेशन करने पर पेट से ढाई किलो का बालों का गुच्छा निकाला। सतना जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित जानकी कुंड चिकित्सालय की वरिष्ठ सर्जन डॉ निर्मला गेहानी ने उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से आई महिला का ऑपरेशन किया और मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें:विदाई के वक्त कुत्ते से लिपटकर रोने लगी दुल्हन, 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा ये वीडियो

---विज्ञापन---

अपने साथ-साथ दूसरों के बाल भी खाती थी

मामले की जानकारी देते हुए डॉ निर्मला गेहानी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जो केस होते हैं, जिनमे महिलाएं बाल खाती हैं। उन्हें मेडिकल की भाषा में ट्राइकोमेज्योर कहा जाता है। बाल खाने वाली महिलाएं अक्सर कम उम्र की होती हैं और साइकेट्रिक भी होती हैं। आमतौर पर इस प्रकार के एक प्रतिशत मामले ही सामने आते हैं।

मेरे अब तक के करियर में इस प्रकार के कुल 3 केस ही सामने आए हैं, जिनमे एक 9 साल का बच्चा था। दूसरी एक 18 साल की लड़की थी और यह तीसरा केस 25 वर्षीय महिला का सामने आया है। महिला के 5 वर्षीय, 2 वर्षीय और 5 माह के 3 बच्चे हैं। महिला को दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान बालों को खाने की आदत लगी थी। महिला अपने बालों को तो खाती ही थी, दूसरों के बालों को भी खा लेती थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:विमान में कपड़े उतारे, एयरहोस्टेस को धक्के मारे, फ्लाइट में हंगामा करने वाला गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को समझ नहीं आया मामला

डॉक्टर ने बताया कि महिला को दूसरा बच्चा हो गया, जिसके बाद महिला ने बालों को खाना बंद कर दिया, लेकिन उसके पेट में दर्द रहने लगा। पेट में दर्द रहने के कारण महिला ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिला स्थित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रा साउंड भी कराया गया, लेकिन पता नहीं चल पाया। किसी के बताने पर महिला द्वारा जानकी कुंड चिकित्सालय में आकर उन्हें अपनी समस्या बताई।

---विज्ञापन---

उन्होंने महिला का सीटी स्कैन करवाया, तब जाकर सारी स्थित सामने आई। पता चला कि उसके पेट में बालों का गुच्छा है, जिनसे उसका आमाश्य भर गया है और उसके पेट में दर्द रहने लगा है। उसे बार-बार उल्टियां लग रही हैं। वह कुछ खा भी नहीं पा रही है। अगर वह अस्पताल आने में और देर करती तो उसकी जान जा सकती थी।

यह भी पढ़ें:रेलवे स्टेशन पर ऐसे रील बनाने की कोशिश मत करना, नतीजा नुकसानदायक होगा!

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2024 10:20 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola