मैनपुरी में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पूर्व प्रेमी की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

Girlfriend killed EX Boyfriend in Mainpuri: यूपी के मैनपुरी में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक्स की हत्या कर दी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला और प्रेमी के दोस्तों को अरेस्ट कर लिया है वहीं महिला का प्रेमी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

Pakistan Zindabad, slogan, Rohini, Delhi police

मैनपुरी से मनोज शाक्य की रिपोर्ट।

Girlfriend killed EX Boyfriend in Mainpuri: यूपी के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी। इसके लिए प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी को घर बुलाया और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। घटना के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जबकि मुख्य आरोपी महिला का प्रेमी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। महिला के प्रेमी का शव 6 मई को खून से लथपथ मिला था।

जानकारी के अनुसार मामला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र का है। यहां बीते 6 मई को नरेंद्र कुमार की बाॅडी नानमई तालाब के पास खुन से सनी मिली थी। मृतक नरेंद्र कुमार के बेटे पवन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें लगी थी।

पुलिस ने ऐसे किया घटना का खुलासा

एसएसपी विनोद कुमार ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का बहुत बारीकी से जांच करते हुए पुलिस हत्यारों तक पहुंची और हत्या को अंजाम देने वाली मनु देवी और ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला मनु देवी के करहल थाना क्षेत्र के गढ़िया के रहने वाले अभय उर्फ भूरा से बीते 7-8 साल से अवैध संबंध थे। बाद में मनु देवी के मृतक नरेंद्र कुमार से 3-4 साल से प्रेम संबंध हो गए थे, जिसकी जानकारी पहले प्रेमी भूरा को हो गई थी तभी से वह द्वेषभाव रखता था।

ऐसे दिया हत्या की घटना को अंजाम

6 मई को साजिश के तहत मनू देवी के घर पर नरेंद्र कुमार को बुलाकर पहले शराब पिलाई बाद में महिला मनू देवी व उसके प्रेमी अभय उर्फ भूरा और उसके दोस्तों ने डंडों से पीट-पीटकर नरेंद्र कुमार की हत्या कर दी और शव को गांव के पास फेंक दिया। वहीं मृतक की बाइक और मोबाइल नानमई स्थित तालाब के पास फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है। घटना के दो आरोपियों मनू देवी व ऋषि को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल शातिर अभियुक्त महिला के पहले प्रेमी भूरा की तलाश में पुलिस जुट गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ