UP Crime News in hindi: योगी सरकार की सख्ती के बावजूद अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के बागपत का है। यहां तीन युवकों ने दलित युवती के साथ पहले छेड़खानी की जब उसने इसका विरोध किया तो खौलते तेल में फेंक दिया। पीड़िता का दिल्ली के जीटीबी हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामले में फिलहाल सभी आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ेंः क्या है ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जाॅब स्कैम? देश भर में ऑनलाइन चल रहा था यह धंधा, ऐसे हुआ पर्दाफाश
यूपी में योगी सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर तरह-तरह के दावे करती है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। स्वयं सीएम योगी ने कुछ महीने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अब यूपी में हर चैराहे पर मनचलों को यमराज खड़े मिलेंगे। अगर मनचले किसी घटना को अंजाम देते हैं तो उन्हें अगले ही चैराहे पर ठोंक दिया जाएगा। सीएम के इस दावे और सख्ती को धता बताते हुए मनचले आए दिन गंभीर घटनाओं को अंजाम देते हैं।
यह भी पढ़ेंः लखनऊ के VIP अस्पताल में मुर्दे को वेंटिलेटर पर रख पैसा वसूलने का आरोप, वायरल हो रहा वीडियो
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ आरोपी प्रमोद के कोल्हू पर काम करती है। बिनौली थाने में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार उसकी 18 साल की बहन कोल्हू पर काम कर रही थी। इस दौरान कोल्हू के मालिक प्रमोद और उसके 2 दोस्तों राजू और संदीप ने मेरी बहन के साथ छेड़खानी की। मेरी बहन ने जब उनकी इस हरकत का विरोध किया तो उसे खौलते तेल में फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
10 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
12 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
12 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
13 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
14 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
17 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
19 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
19 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines