इंस्टाग्राम पर दोस्ती, इश्क चढ़ा परवान...नाबालिग लड़की ने शादी से किया इंकार तो 2 बच्चों का बाप बना हैवान

Ghaziabad Crime News: यूपी के गाजियाबाद स्थित क्राॅसिंग रिपब्लिक सोसायटी में एक युवक ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी। फिलहाल लड़की को गंभीर हालत में दिल्ली के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Crime News

फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर।

UP Crime News: यूपी के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां क्राॅसिंग रिपब्लिक में रहने वाले एक शख्स ने एक नाबालिग को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार आरोपी दो बच्चों का पिता है और उसे नाबालिग से प्यार हो गया था। फिलहाल लड़की को इलाज के लिए दिल्ली के हाॅस्पिटल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर सबसे पहले बातचीत शुरू हुई थी। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं। आरोपी युवक का नाम रवि है और उसने नाबालिग को अविवाहित बताते हुए लड़की को अपने झांसे में लिया था। नाबालिग की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि रवि बुधवार को घर पहुंचा और शादी करने की बात करने लगा। ऐसे में जब नाबालिग ने इसके लिए मना कर दिया तो उसने लड़की को गोली मार ली।

विज्ञापन

8वीं तक पढ़ी है नाबालिग

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गोली मारने के बाद से ही आरोपी रवि फरार है। वहीं लड़की को गंभीर हालत में दिल्ली के हाॅस्पिटल में रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की का रवि से संपर्क इंस्टाग्राम पर हुआ था। इसके बाद से ही लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। जब वह नहीं मानी तो गोली मारकर वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं लड़की की मां ने बताया कि नाबालिग 8वीं क्लास तक ही पढ़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ