UP Corona Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चीन से आगरा लौटा (China Returnee) एक शख्स कोरोना पॉजिटिव (Covid 19 Positive) पाया गया है। शख्स को घर में क्वारंटीन किया गया है। आगरा सीएमओ ने बताया है कि शख्स की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने लखनऊ भेज रहे हैंष स्वास्थ्य विभाग की टीमें उसके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही हैं।
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले चीन से लौटे एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने कोविड-19 की जांच कराई थी। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि शख्स को उसके घर पर क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उसके परिवार और उसके संपर्क में आने वालों की भी जांच कर रही है।
और पढ़िए – मिड डे मील खाने के बाद बीमार पड़ीं 15 छात्राएं, इलाज के लिए बुलाया तांत्रिक; NHRC ने भेजा नोटिस
23 दिसंबर को चीन से दिल्ली पहुंचा
जानकारी के मुताबिक यह शख्स 23 दिसंबर को चीन से दिल्ली आया। उसके बाद दिल्ली से आगरा पहुंचा था। बताया गया है कि यहां पहुंचने के बाद उसे सर्दी जुखाम समेत अन्य दिक्कतें होने लगीं। इस पर उसने एक निजी लैब में कोविड की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आगरा के अधिकारियों का कहना है कि 25 नवंबर के बाद जिले में यह पहला कोविड पॉजिटिव केस सामने आया है। बता दें कि चीन समेत कई देशों में कोविड मामलों में वृद्धि हो रही है। इसी बीच केंद्र सरकार ने अपने एंटी-कोरोनावायरस उपायों को तेज कर दिया है।
27 दिसंबर को होगी मॉल ड्रिल
केंद्र की ओर से कहा गया है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य है। राज्यों से 27 दिसंबर को एक मॉक ड्रिल करने को कहा है, ताकि चिकित्सा, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जांच की जा सके।
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने ताजमहल, आगरा किला और अकबर के मकबरे पर विदेशी पर्यटकों की जांच और नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा आगरा हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और इंटर बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर भी नमूने लिए जा रहे हैं।
और पढ़िए – यूपी के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर लोगों की जांचें शुरू, अस्पतालों में भी प्रोटोकॉल लागू
यहां करा सकते हैं जांच
सीएमओ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और ग्रामीण आगरा में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नमूना लिए जाना प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। जिन लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण हैं, वे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोविड परीक्षण करा सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
5 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
6 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
7 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
8 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
9 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
12 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
13 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
15 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
15 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines