UP Police Constable Recruitment Exam 2024: उत्तरप्रदेश में आज सिपाही भर्ती परीक्षा का पहला दिन है। परीक्षा केंद्रों पर जबरदस्ती सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों के कलावे,जूते-चप्पल उतरवा लिए। इसके साथ ही लड़कियों की चोटी तक खुलवा ली गई। बता दें कि परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9ः30 बजे तक ही एंट्री दी गई। इस दौरान परीक्षार्थियों को गाइड किया गया। 9ः30 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए।
प्रयागराज में बसों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। जगह नहीं होने के कारण परीक्षार्थी बस की खिड़कियों से अंदर घुसते नजर आए। कानपुर सेंट्रल में भी यही हालात रहे। ट्रेनों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। इस बीच गुरुवार को कुछ वाट्सऐप चैनल पर पेपर के बदले 15 से 20 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। इसके बाद इस संबंध में लखनऊ में मामला दर्ज करवाया गया।
काॅन्स्टेबल समेत 4 लोगों को एसटीएफ ने पकड़ा
गोरखपुर में एसटीएफ ने काॅन्स्टेबल समेत 4 लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा है। वहीं एक महिला काॅन्स्टेबल के मोबाइल में 5 प्रवेश पत्र मिले हैं। इस मामले में पुलिस पिछले 14 घंटे से पूछताछ कर रही है। परीक्षा को लेकर पूरी मशीनरी अब एक्टिव है। इस बीच सपा सरकार के पूर्व मंत्री पर मामला दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़ेंः अयोध्या रेप कांड के मुख्य आरोपी के काॅम्प्लेक्स पर बुलडोजर एक्शन, भारी पुलिस तैनात
सपा के पूर्व मंत्री पर मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रह चुके यासर शाह के एक्स अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में लिखा गया है कि अलग-अलग ग्रुप में अकाउंट बनाकर भ्रामक जानकारी को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस इस बारे में उनसे पूछताछ भी कर सकती है। बता दें कि इससे पहले यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंः मुर्दाघर के अंदर का सेक्स वीडियो वायरल होते ही एक्शन, सफाई कर्मचारी समेत 2 गिरफ्तार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 18 सेंटरों पर हो रहा एग्जाम
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा, ग्रेटर नोएडा में 18 केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को 5 दिनों तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारी की है, यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। हर पाली में 7400 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा का नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार को बनाया गया है।
नोएडा के सेंटर पर पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी इकट्ठा होने लगे हैं यह परीक्षा दो पाली में 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 तक कराई जाएगी। इसके लिए गाइडलाइंस जारी की गई है। सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा ,जहां सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक मशीन से जांच होगी। परीक्षार्थियों को बताया जा चुका है कि वे क्या-क्या सामान सेंटर में नहीं लेकर आ सकेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
13 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines