अयोध्या रेप कांड के मुख्य आरोपी के काॅम्प्लेक्स पर बुलडोजर एक्शन, भारी पुलिस तैनात

Bulldozer Action on Moid Khan Complex: अयोध्या रेप केस मामले के मुख्य आरोपी और सपा नेता मोईद खान के अवैध मल्टी काॅम्प्लेक्स पर बुलडोजर से ढहा दिया। इससे पहले आरोपी की बेकरी पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की थी।

Ayodhya Rape Case Main Accused Moid Khan Bulldozer Action

मोईद खान के काॅम्प्लेक्स को ढहाता प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन

Ayodhya Rape Case: अयोध्या रेप केस मामले के मुख्य आरोपी और सपा नेता मोईद खान के अवैध मल्टी काॅम्प्लेक्स पर प्रशासन ने आज बुलडोजर चला दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के तीन बुलडोजरों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले काॅम्प्लेक्स में बैंक की वजह से यह कार्रवाई नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब जब बैंक दूसरी जगह ट्रांसफर हो गया है तो ध्वस्तीकरण की प्रकिया शुरू हुई है।

अधिकारियों के अनुसार मोईद खान के काॅम्प्लेक्स का आधा हिस्सा पूरी तरह अवैध था। जिसकी जद में वह सरकारी बैंक भी था। इसके बाद प्रशासन ने काॅम्प्लेक्स दुकानों को खाली करने का नोटिस दिया था। जब यहां से बैंक और दुकानें खाली हुई तो प्रशासन ने आज यह कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले मोईद खान की बेकरी को भी प्रशासन ढहा चुका है।

विज्ञापन

जानें क्या है अयोध्या रेप कांड

अयोध्या के कलंदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी दो महीने तक उसका बारी-बारी रेप करते रहे। मामले की जानकारी तब हुई जब बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की तो परिजन उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। हिंदू संगठनों और निषाद पार्टी ने इसको लेकर थाने का घेराव किया तो सरकार भी हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसके सहायक राजू को अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन

सीएम योगी से की थी मुलाकात

बता दें कि पीड़ित बच्ची की मां ने 2 अगस्त को सीएम योगी से मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और चैकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसकी बेकरी को ढहा दिया। मामले को लेकर सियासत भी जोरों पर हैं। सीएम योगी ने इस मामले को विधानसभा में उठाया। तो वहीं सपा के नेता आरोपी के नार्कों टेस्ट की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ