---विज्ञापन---

CM योगी के भाई, गढ़वाल रेजिमेंट के मेंबर…कौन हैं शैलेंद्र बिष्ट, जिन्हें मिली जान से मारने की धमकी

CM Yogi Adityanath Family Threatened: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार को मारने की धमकी मिली है। उनके भाई शैलेंद्र बिष्ट की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामला जून महीने का है, लेकिन पोस्ट नहीं हटने पर शिकायत देकर FIR कराई गई है।

---खबर नीचे जारी है---

CM Yogi Younger Brother Threatened: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के सूबेदार मेजर शैलेंद्र बिष्ट समेत मुख्यमंत्री के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप कांग्रेस के नेता और यमकेश्वर जिला पंचायत के एक मेंबर क्रांति कपरुवाण पर लगा है। कोटद्वार की ASP जया बलूनी ने मामले की पुष्टि की और बताया कि शैलेंद्र बिष्ट की शिकायत पर आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। शैलेंद्र बिष्ट पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव निवासी हैं। 16 जून को उन्हें मारने की धमकी देते सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी गई। जब शैलेंद्र बिष्ट ने क्रांति को पोस्ट हटाने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार करते हुए गाली गलौज की और अभद्र व्यवहार किया। जब काफी कहने के बाद भी पोस्ट नहीं हटाई गई तो उन्होंने 11 जुलाई को शिकायत दी, जिसके आधा पर केजस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:‘ताजिया के नाम पर घर-पुल तोड़ जाते थे’, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

कौन हैं शैलेंद्र बिष्ट‌?

बता दें कि शैलेंद्र बिष्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई है। वे भारतीय सेना में कार्यरत हैं और भारतीय सेना के सबसे ऊंचे और नॉन-कमीशन रैंक के अधिकारी हैं। उन्हें सितंबर 2023 में ही सूबेदार मेजर के पद पर प्रोन्नति मिली। वे गढ़वाल रेजिमेंट के मेंबर हैं। इस समय उनकी पोस्टिंग गढ़वाल राइफल्‍स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में है। इससे पहले वे चीन में तैनात थे। शैलेंद्र के पिता आनंद बिष्‍ठ फॉरेस्‍ट डिपार्टमेंट में रेंजर थे।

---खबर नीचे जारी है---

मां का नाम सावित्री देवी है। शैलेंद्र 7 भाई-बहन हैं, जिनमें 4 भाई और 3 बहनें हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दूसरे नंबर पर आते हैं, जिन्होंने 21 साल की उम्र में घर त्याग दिया था। 1993 में वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहने लगे और संन्यास ले लिया। वे बाबा गोरखनाथ मंदिर में सेवादार बन गए। इस बीच वे राजनीति में आ गए और उन्होंने चुनाव लड़ा। वे गोरखपुर से चुनाव जीतकर विधायक बने। भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। इस बार बतौर मुख्यमंत्री उनका दूसरा कार्यकाल है।

यह भी पढ़ें:पहाड़ बने ‘मौत’, सड़कें बंद, दहशत में लोग; जोशीमठ से चमोली तक हालातों पर News24 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 16, 2024 10:29 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola