---विज्ञापन---

पहाड़ बने ‘मौत’, सड़कें बंद, दहशत में लोग; जोशीमठ से चमोली तक हालातों पर News24 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Exclusive Report on Uttarakhand: मानसून की बारिश से उत्तराखंड के हालात काफी खराब हैं। लैंड स्लाइड के कारण सड़कें ब्लॉक हैं और दहशत का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग और सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। देखें हालातों पर News24 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

Uttarakhand Weather Exclusive Report: उत्तराखंड में मानसून के बादल खूब बरस रहे हैं और कहर बरपा रहे हैं। हालात यह हैं कि जगह-जगह लैंड स्लाइड से सड़कें ब्लॉक हैं। जोशीमठ से लेकर चमोली तक दहशत का माहौल बना हुआ है। पहाड़ मौत बनकर दरक रहे हैं। बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें पहाड़ों से गिर रहे हैं। लोगों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है। नदियां उफान पर बह रही हैं। चारधाम यात्रा बाधित है। जगह-जगह श्रद्धालु फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की हुई है। लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि वे जहां हैं, वहीं रहें और संभलकर रहें। पूरा उत्तर प्रदेश इस समय लैंड स्लाइड और सड़क हादसों की चपेट में है। कई शहरों और गांवों में बाढ़ आई हुई है। ऐसे में उत्तराखंड में हालातों की एक तस्वीर पेश कर रहे हैं News24 के रिपोर्टर, जिन्होंने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के जरिए बताया है कि उत्तराखंड में हालात कैसे हैं?

First published on: Jul 14, 2024 03:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola