Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम ने हनुमानगढ़ी के भी दर्शन किए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के वनटांगिया गांव पहुंचे और एक कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि कुछ लोग समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के अंदर दुर्योधन और रावण का डीएनए है। सीएम ने लोगों से एकता की अपील की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक एकता के महत्व को लेकर भी अपनी बात रखी। सीएम ने कहा कि त्रेता युग में रावण ने समाज को बांटने की कोशिश की थी। कुछ लोग वैसा ही प्रयास अब कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:‘नेतन्याहू के बेडरूम तक पहुंच सकते हैं हमारे ड्रोन…’, हिजबुल्लाह की इजराइल को धमकी, जंग रोकने को दिया ये ऑफर
योगी ने कहा कि अगर इन लोगों को जनता ने मौका दे दिया तो ये समाज में अराजकता फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। ये लोग प्रदेश में दंगे करवाएंगे। गुंडागर्दी फैलाएंगे। कहीं पर खर-दूषण को भेजेंगे तो कहीं पर ताड़का पैदा करेंगे। इन लोगों का काम सिर्फ अव्यवस्था फैलाना है। बेटियों और बहनों की रक्षा तो दूर, ये लोग उनके लिए खतरा बन जाएंगे। सीएम ने कहा कि इन लोगों ने व्यापारियों का अपहरण करवाया, गरीब लोगों की जमीनों पर कब्जा किया। त्योहारों से पहले इन लोगों ने दंगे भड़काए। राह चलते लोगों को गोलियां मरवाई गईं। 2017 से पहले प्रदेश में ऐसा ही होता था। अगर इन लोगों को फिर मौका मिला तो ये लोग अराजकता फैलाएंगे।
बांटने वालों से सतर्क रहना होगा
योगी ने कहा कि यूपी की जनता को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना है। जनता एकजुट रहेगी तो ऐसे ही निडर होकर त्योहार मना सकेगी। दंगा भड़काने वालों का पता है कि अगर हिमाकत की तो राम-राम सत्य हो जाएगा। आज प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेने के बारे में सोच भी नहीं सकता। उसे पता है कि अगर कोशिश भी की तो अंजाम बुरा होगा। कोई किसी की बहन-बेटी के साथ गलत नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसी हिमाकत करेगा तो उसका हश्र कुंभकरण और रावण जैसा होगा। त्योहारों में कोई खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसका पुतला जलेगा।
यह भी पढ़ें:कौन थी गुरसिमरन कौर? 3 साल पहले जालंधर से गई थी कनाडा, बेकरी के ओवन में धधकती मिली बॉडी
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
43 mins agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
9 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
12 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
23 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines