UP Chhath Puja School Holiday : देश में दिवाली के बाद अब छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार, झारखंड, दिल्ली और पूर्वी यूपी में छठ पूजा की जाती है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर छुट्टी घोषित की जा रही है, क्योंकि ये सार्वजनिक अवकाश नहीं है। आइए जानते हैं कि यूपी के किन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे?
यूपी के कई जिलों में छठ पूजा की तैयारी जोरशोर चल रही है। छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी में छठ पर्व को लेकर एक दिन की छुट्टी घोषित की गई। लखनऊ में 7 नवंबर को स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने यह आदेश दिया, लेकिन यह आदेश उन सरकारी दफ्तरों पर लागू नहीं होगा, जहां सप्ताह में पांच दिवसीय कार्य होते हैं।
यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2024: छठ पर बनाएं सिंघाड़े की बर्फी, जानें बनाने की रेसिपी
गाजियाबाद में रहेगी छुट्टी
गाजियाबाद में छठ पूजा पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक आदेश जारी कर कहा कि समस्त माध्यमिक विद्यालय, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, यूपी मदरसा, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल कॉलेज 7 नवंबर को बंद रहेंगे। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में भी छठ पर्व के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें : 15 करोड़ लोग मनाएंगे छठ, 12000 करोड़ का कारोबार होगा; इस रिपोर्ट में बड़ा दावा
इन राज्यों में अवकाश घोषित
बिहार में छठ पूजा को लेकर स्टेट लेवल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित है। नीतीश सरकार ने 4 दिन की छुट्टियों की घोषणा की है। राज्य में 6 से 9 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। वहीं, झारखंड में राज्य सरकार ने अभी तक अवकाश का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राज्य में 7 नवंबर को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ‘रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे’ रहेगा। दिल्ली में 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
33 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines