Aparna Yadav Statement BJP : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया, लेकिन मिल्कीपुर सीट पर चुनाव रुक गया। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तेज कर दी। यूपी उपचुनाव को लेकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि पूरा विपक्ष भाजपा के सामने मुंह की खाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा ने उन्हें महिला आयोग का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया?
मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा द्वारा खुद को महिला आयोग का अध्यक्ष नहीं बनाने पर कहा कि पार्टी लीडरशिप ने जो भी तय किया है, उसके लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। आपको बता दें कि योगी सरकार ने बीजेपी नेता बबिता चौहान को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
यह भी पढ़ें : क्या सच में बीजेपी से नाराज थीं अपर्णा यादव? NEWS24 को बताई सच्चाई
बाराबंकी में अधिकारियों के साथ बैठक की
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बाराबंकी दौरे पर पहुंचीं और महिला उत्पीड़न की शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला कारागार निरीक्षण करने पहुंचीं अपर्णा यादव ने कहा कि जेल में महिलाओं के लिए काफी अच्छी व्यवस्थाएं हैं। जेल में कैदियों को अलग-अलग एक्टिविटी से जोड़ा गया है। उनके अंदर हुनर पैदा किया जा रहा है, जिससे जब वह बाहर निकलें तो हुनरमंद हो जाएं और अपनी जीविका अच्छे से चला सकें।
यूपी उपचुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
उन्होंने यूपी उपचुनाव को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले के चुनावों में भी विपक्ष ने मुंह की खाई है। यूपी की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में भी वह मुंह की ही खाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मिल्कीपुर सीट पर फैसला लेगा।
यह भी पढ़ें : अपर्णा यादव पर CM योगी की मेहरबानी के मायने क्या? प्रियंका गांधी की करीबी को भी मौका
सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव का वीडियो वायरल
अपर्णा यादव की बैठक को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बैठक करती रही हैं। अधिकारियों की कुर्सियां खाली रहीं। विकास भवन पहुंचीं अपर्णा यादव काफी देर तक अंधेरे में ही बैठी रहीं और फिर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बैठक की। बैठक में सीडीओ, सीएमओ समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए, लेकिन तमाम बाकी अधिकारी नहीं पहुंचे।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines