UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज गया है, जिससे सूबे में एक बार फिर सियासी पिच तैयार हो गई। राजनीतिक दलों ने उपचुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली। भाजपा समेत अन्य पार्टियों में उम्मीदवारों के नामों और सीट शेयरिंग को लेकर मंथन चल रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने एक और उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं सुम्बुल राणा।
कौन हैं सुम्बुल राणा?
अखिलेश यादव ने यूपी की मीरापुर विधानसभा सीट से महिला उम्मीदवार को टिकट दिया। सुम्बुल राणा मीरापुर से उपचुनाव लड़ेंगी। वे पूर्व सांसद कादिर राणा की बहू हैं। कादिर राणा मुजफ्फरनगर जिले के बड़े मुस्लिम नेता हैं और वे 2009-14 तक सांसद रह चुके हैं। उन्होंने बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था, लेकिन बाद में वे समाजवादी पार्टी में आ गए।
यह भी पढ़ें : क्या यूपी में बदलेगी उपचुनाव की तारीख? बीजेपी ने चुनाव आयोग से की ये मांग
सपा ने इन उम्मीदवारों को दिया टिकट
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर समेत 7 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए, लेकिन मिल्कीपुर सीट का उपचुनाव रुक गया। अखिलेश यादव ने करहल सीट से अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया, जबकि अयोध्या के सांसद अवधेश कुमार के बेटे अजीत प्रसाद मिल्कीपुर से उम्मीदवार बनाए गए। नसीम सोलंकी को सीसामऊ, मुस्तफा सिद्दकी को फूलपुर, डॉ. ज्योति बिंद को मझवां, शोभावती वर्मा को कटेहरी सीट से टिकट मिला है। वहीं, सपा ने गुरुवार को मीरापुर से सुम्बुल राणा को चुनावी मैदान में उतारा।
यह भी पढ़ें : किसने HC में दाखिल की याचिका, जिससे मिल्कीपुर उपचुनाव रुका; कौन हैं गोरखनाथ बाबा?
यूपी की 9 सीटों पर 13 नवंबर को होगी वोटिंग
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। यूपी की 9 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव की डेट बदलने की मांग की, क्योंकि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का पर्व और पूजा होगी। इस अवसर पर गाजियाबाद, प्रयागराज, कुंदरकी और मीरापुर में मेला भी लगता है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए लोग 3 से 4 दिन पहले ही चले जाते हैं। इसकी वजह से कई लोग मतदान से वंचित हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
11 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines