UP By Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। यहां कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपनी जोरदार जीत दर्ज कर ली है। जबकि सात अन्य सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी की हुई करारी हार से यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और चुनाव में उनकी कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हुए थे? बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में एनडीए को 36 सीट मिली थीं, यहां इंडिया गठबंधन को 43 और अन्य को एक सीट मिली थी। राज्य में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी ने 62 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।
यहां तक की राज्य के वरिष्ठ बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्रियों बीच खींचातान और बयानबाजी के कई किस्से मीडिया की सुर्खियों में रहे थे। अब देखना ये होगा कि क्या लोकसभा चुनाव में हार का जो ‘कलंक’ यूपी की बीजेपी सरकार पर लगा है? उपचुनाव में वह उसे कैसे धोती है? बता दें सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से जीत हासिल की है, उन्हें कुल 69666 वोट मिले हैं। जिससे सपा में ओपिनंग बढ़िया रही है और सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand Kedarnath Byelection Results 2024: केदारनाथ में बीजेपी ने फहराया जीत का परचम, कांग्रेस को दी शिकस्त
फूलपुर सीट पर मतगणना के दौरान हुई तकरार
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। बता दें यहां प्रयागराज की फूलपुर सीट पर मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी में बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसके चलते मतगणना थोड़ी देर के लिए रोकनी पड़ी।
इन सीटों पर बीजेपी चल रही आगे
मुजफ्फनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर 12वें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद के मिथलेश पाल को 2009 वोट मिले हैं। जबकि यहां सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2991 वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बसपा के शाह नजर को 459 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 595 मत प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा मीरापुर, कुंदरकी, कटेहरी, करहल और खैर सीट पर आगे चल रही है।
ये भी पढ़ें: Kundarki Bypoll Election Result Live Update : कुंदरकी में डूबी सपा! भाजपा ने बना ली गजब की बढ़त
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
10 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
10 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
20 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
20 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
21 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines