---विज्ञापन---

Kundarki Bypoll Election Result Live Update : कुंदरकी में डूबी सपा! भाजपा ने बना ली गजब की बढ़त

Kundarki Bypoll Election Result Live Update : कुंदरकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद रिजवान को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने रामवीर सिंह को मैदान में उतारा है। उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं, यहां पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट...

---विज्ञापन---

Kundarki Bypoll Election Result Live Update : उत्तर प्रदेश के कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। 20 नवंबर को लोगों ने यहां जमकर मतदान किया है। यूपी की नौ सीटों पर मतदान हुए और सबसे अधिक मतदान इसी सीट पर हुआ है। इसके क्या संदेश हैं , ये तो आज स्पष्ट हो जाएगा। आज उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। यहां देखें लाइव अपडेट्स..

लेटेस्ट अपडेट

12: 20 बजे : भाजपा उम्मीदवार ने जबरदस्त बढ़त बना ली है. रामवीर सिंह ने 77815 वोटों के साथ 70044 की बढ़त बना ली है। सपा प्रत्याशी को महज 7771 वोट मिले हैं।

---विज्ञापन---

11:00 बजे : भाजपा के रामवीर सिंह 26904 (+ 23161) वोटों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।

10:25 बजे : भाजपा के रामवीर सिंह 13149 (+ 10968) वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं और सपा के मोहम्मद रिजवान को अभी तक कुल 2181 ( -10968) वोट मिले हैं।

---विज्ञापन---

कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। दोनों के बीच करीब 3300 वोटों का अंतर है।

किसके बीच है टक्कर?

कुंदरकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद रिजवान को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने रामवीर सिंह को, एएसपी(केआर) ने चांद बाबू को, एआईएमआईएम ने मोहम्मद वारिश को, बसपा ने रफातुल्लाह को टिकट दिया है। हालांकि मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

इससे पहले किसे मिली थी जीत?

साल 2012 और 2017 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान को जीत मिली थी और साल 2022 में जिया उर रहमान बर्क ने जीत हासिल की थी। साल 2024 लोकसभा चुनाव में जिया उर रहमान बर्क को संभल से सांसद चुन लिया गया तो कुंदरकी विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए, जिसके नतीजे सामने आ रहे हैं।

मतदान के दौरान बवाल

मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर मतदान के दिन जमकर बवाल हुआ। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान की पुलिस के साथ बहस हो गई। सपा की तरफ से पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 06:50 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola