हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP By Election 2024: अखिलेश यादव ने 9 सीटों पर तय किया 'जीत' का फॉर्मूला, ये बनाई रणनीति

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसके बाद 23 नंवबर को यहां मतगणना होगी ।

विज्ञापन
अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ

Akhilesh Yadav: कल यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए सपा, बीजेपी और अन्य राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी बिसात बिछा दी है। सपा की बात करें तो अखिलेश यादव ने यहां पीडीए फॉर्मूला तय किया है। जिसके मद्देनजर अपने 9 प्रत्याशियों में से चार मुस्लिम समाज के उम्मीदवार खड़े किए हैं।

25 पिछड़ी जाति के सांसद बने थे

हालांकि इसके अलावा संतुलन बनाने के लिए तीन ओबीसी और दो दलित समुदाय से भी उम्मीदवार बनाए गए हैं। बता दें सपा ने मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटों पर मुस्लिम को टिकट दिया है। जानकारी के अनुसार इससे पहले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने इसी जातीय फॉर्मूले के जरिए 37 सीटें जीती थी, जिसमें 25 पिछड़ी जाति के सांसद बने थे।

ये भी पढ़ें: काला लिबास, अंधेरी रात; सोती महिलाओं पर वार… रेप के बाद जेल से छूट साइको किलर बने अजय निषाद की कहानी

विज्ञापन

सपा के पत्र पर चुनाव आयोग का बड़ा कदम

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसके बाद 23 नंवबर को यहां मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी गई है। इस चिट्टी में आयोग से यह सुनिश्चित करने की अपील की गई है कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मुस्लिम महिलाओं की बुर्का उठाकर चेकिंग न करें। सपा के पत्र के बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार देर शाम पुलिसकर्मियों को ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है।

सपा ने किन्हें बनाया अपना प्रत्याशी

जानकारी के अनुसार सपा ने फूलपुर सीट पर मुस्तफा सिद्दीकी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा सीसामऊ सीट पर नसीम सोलंकी, मीरापुर सीट पर सुम्बुल राणा और कुंदरकी विधानसभा सीट पर हाजी रिजवान को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AGRA: दोस्त से अपनी ही पत्नी का करवाया रेप, वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola