UP By Election 2024: यूपी में 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए 9 सीटों पर वोटिंग होनी है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सपा से बगावत करने वाली कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल बीजेपी के समर्थन में आ गई हैं। फूलपुर सीट पर पूजा पाल बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में वोट मांग रही हैं। पूजा पाल ने राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग कर बीजेपी को सपोर्ट किया था। इसके बाद वह कई बार सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात करती रहीं।
अब सियासी हलकों में पूजा पाल के बीजेपी से नजदीकियों के कयास लगाए जा रहे हैं। 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में वह खुलकर बीजेपी के समर्थन में उतर आईं हैं। इतना ही सपा विधायक घर-घर जाकर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही है। यूपी के सीएम ने मुझे न्याय दिलाया। इसलिए मैं बीजेपी के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रही हूं।
ये भी पढ़ेंः ‘दरगाह में न जाएं, वहां जिहादी दफन…’, हिंदुओं को नसीहत देते क्या बोल गए बीजेपी विधायक नंद किशोर?
ऐसे आई बीजेपी के करीब
पूजा पाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कौशांबी की चायल सीट से अपना दल की उम्मीदवार को पराजित किया था। गठबंधन बंटवारे में पहले यह सीट बीजेपी के पास थी, लेकिन 2022 में यह अपना दल सोनेलाल के पक्ष में चली गई। पूजा पाल दिवंगत पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की पत्नी हैं। राजू पाल की बदमाशों ने 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज के पश्चिमी शहर सीट से विधायक राजू पाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
पति की हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर लगा था। हालांकि दोनों भाइयों को पिछले साल हत्या हो चुकी है। इसके अलावा योगी सरकार ने अन्य आरोपियों को सजा दिलाने में पूजा पाल की मदद की। इसके बाद पूजा पाल का झुकाव राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की ओर हो गया।
ये भी पढ़ेंः इरफान सोलंकी को मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे; विधायकी को लेकर HC ने दिए ये आदेश
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
10 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
10 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
11 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
20 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines