UP By Election 2024: यूपी बीजेपी में घमासान थमने के बाद अब पार्टी का जोर 10 सीटों पर हो जा रहे उपुचनाव में जीत दर्ज करने पर है। इस बीच खबर है कि अब प्रदेश में आरएसएस ने भी कमान संभाल ली है। बुधवार को राजधानी लखनऊ में संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में सरकार और संगठन के बीच बड़ी बैठक हुई। बैठक में उपुचनाव को लेकर एजेंडा तैयार किया गया। बैठक करीब 3 घंटे तक चली।
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन, सरकार और संघ के बीच यह बैठक सीएम आवास पर हुई। बैठक में उपचुनाव को लेकर एजेंडा तय किया गया। संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने गुटबाजी से दूर रहकर उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर ध्यान लगाने को कहा है। अब उपचुनाव में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संघ के कार्यकर्ता भी मोर्चा संभालेंगे।
विपक्ष के दुष्प्रचार से ऐसे करना होगा मुकाबला
इस बैठक में हिंदुओं को जातियों में बांटने, आरक्षण और संविधान पर विपक्ष के दुष्प्रचार से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा जातिवाद की काट के लिए हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने चर्चा हुई। इसके साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं को बोर्ड और निगमों में समायोजन को लेकर बातचीत हुई। इसके अलावा दल बदलू नेताओं से दूर रहकर पुराने कार्यकर्ताओं को महत्व देने की बात भी हुई।
ये भी पढ़ेंः UP में लाखों सरकारी कर्मचारियों की अटक सकती है सैलरी? IAS, PCS पर भी संकट
गुटबाजी पर जताई चिंता
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार और संगठन के बीच टकराव को लेकर संघ ने चिंता जाहिर की। कौन बड़ा-कौन छोटा की बहस पर विराम लगाकर परस्पर सम्मान करें। वहीं मतभेद होने पर मीडिया में बयान देने से भी बचने और बातचीत से समस्याओं के सुलझाने की बात भी कही गई। इसके साथ ही गुटबाजी से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।
ये भी पढ़ेंः यूपी की 69000 शिक्षक भर्ती में क्यों फंसा पेंच? लखनऊ में रातभर बवाल, आरक्षण घोटाले के लगे आरोप
संबंधित खबरें
'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
34 mins agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
18 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
20 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
21 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
23 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines