UP By Election 2024: उत्तरप्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर सपा और बीजेपी तैयारियों में जुटे हैं। सपा ने अब तक 7 सीटों पर उम्मीदवार तय भी कर लिए हैं, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है। खबर है कि पार्टी एक दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। सूत्रों की मानें तो संघ भी यूपी में एक्टिव हो गया है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए मथुरा में हैं। वे 10 दिन के लिए मथुरा के प्रवास पर हैं। इस दौरान सीएम योगी ने संघ प्रमुख से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच उपचुनाव में वोटिंग बढ़ाने, बूथ प्रबंधन के जरिए वोटरों को एकजुट करने और चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक हुई। इस बात से सभी वाकिफ है कि बीजेपी की सफलता में संघ की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण होती है।
हरियाणा में चुनावी सफलता संघ के कारण
हरियाणा चुनाव में संघ की रणनीति से ही बीजेपी को जीत मिली है, इसका खंडन कई रिपोर्ट में हो चुका है। अब संघ झारखंड, महाराष्ट्र के साथ-साथ यूपी में बीजेपी की जीत के रणनीति बनाने में जुटा है। यूपी में संघ ग्रुप में बैठकें आयोजित कर पार्टी की रणनीति और योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगा। इसके साथ ही बूथ प्रबंधन और वोटरों को बूथ तक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ेंः कहीं आप तो नहीं खा रहे मिठाई के नाम पर जहर! यूपी के इस शहर में पकड़ा 300 किलो खराब खोया और दूध
यूपी में इस रणनीति पर काम करेगा संघ
संघ यूपी में हिंदुत्व के कोर एजेंडे पर काम कर पार्टी की सफलता तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। संघ हिंदू वोटर्स को एकजुट करने, ओबीसी और दलित वोटर्स में पैठ बनाने समेत कई मुद्दों पर काम करेगा। इसके लिए टोलियां बनाकर डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा दलित क्षेत्रों में सहभोज समेत कई कार्यक्रम चलाकर विपक्ष के दुष्प्रचार की हवा निकालने के लिए भी संघ काम करेगा। संघ यह रणनीति बनाने में जुटा है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी को कम वोट मिले, वहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर भी संघ का फोकस है। सीएम योगी ने संघ प्रमुख को सरकार के कामकाज और योजनाओं को लेकर भी जानकारी दी।
ये भी पढ़ेंः सांवले रंग का था पति, पत्नी को लोग देते थे ताने; शादी के 4 महीने बाद फंदा लगाकर दे दी जान
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines