---विज्ञापन---

दोस्तों से कराता पत्नी का रेप, बदले में लेता पैसे’; बुलंदशहर की विवाहिता का दर्द छलका

Bulandshahr Woman Sexual Harassment: एक शख्स ने पैसों के लिए पत्नी को दोस्तों को सौंप दिया, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वे मारपीट करते हैं और दुष्कर्म की लाइव वीडियो सऊदी अरब में बैठे पति को भी दिखाते हैं।

UP Bulandshahr Woman Sexual Harassment: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की एक महिला पति और उसके दोस्तों की हैवानियत का शिकार हुई है। पति दोस्तों से ही पत्नी का रेप कराता था और बदले में उनसे पैसे लेता था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी आपबीती सुनाई और इंसाफ की गुहार लगाई।

पुलिस ने भी महिला को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि की और बताया कि केस 3 साल पुराना है। महिला ने पति पर उसे अपने दोस्तों को सौंपने और उसका यौन शोषण कराने का आरोप लगाया है। गहन जांच करेंगे और दोनों पक्षों की सुनने के बाद ही आगामी कार्रवाई करेंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Tirupati में कैसे मची मगदड़? प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई आंखोंदेखी, जानें गलती किसकी?

3 साल से कर रहे दुष्कर्म, एक महीने की गर्भवती

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह 35 साल की है। उसके 4 बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। साल 2010 में उसकी शादी बुलंदशहर के गुलावठी निवासी शख्स से हुई थी। पति सऊदी अरब में रहता है और वहां मैकेनिक है। वह साल में एक या 2 बार ही घर आता है। महिला ने आरोप लगाया है कि 4 बच्चे होने के बावजूद वह एक महीने की गर्भवती है, क्योंकि पति के दोस्त उससे दुष्कर्म करते हैं और यह होते हुए पति सऊदी अरब से लाइव देखता है। पैसों के बदले पति ने उसे अपने दोस्तों के हवाले कर दिया है और वे 3 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। तलाक होने के डर से और बच्चों की खातिर वह चुप रही, लेकिन अब वह तंग आ चुकी है, इसलिए उसने पुलिस से मदद मांगी और उसे घुटन भरी जिंदगी से आजाद कराने की गुहार लगाई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:शहीद पति की अर्थी पर चिट्ठी रख फूट-फूट कर रोई; हेलीकॉप्टर क्रैश में बलिदान पायलट को अंतिम विदाई

दुष्कर्म करने की मंजूरी के बदले पति को देते पैसे

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 3 साल पहले पति 2 दोस्तों को लेकर घर आया था और उसने उसे उन दोनों के हवाले कर दिया। वह पैसे लेकर चला गया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों बुलंदशहर के ही रहने वाले हैं और पति अब विदेश में है, लेकिन वे अब भी घर आते हैं और दुष्कर्म करते हैं। पति को लाइव वीडियो दिखाते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं।

---विज्ञापन---

जब महिला ने पति से उनकी शिकायत की तो उसने चुप रहने के लिए कहा, क्योंकि वे दोनों शख्स पति को उसकी मंजूरी के बदले पैसे दे रहे थे। पति ने धमकी दी कि अगर उसने कोई कदम उठाया तो वह उसे तलाक दे देगा। तंग आकर वह अपने मायके वालों के साथ बुलंदशहर के SP श्लोक कुमार से मिली और शिकायत देकर इंसाफ मांगा, ताकि वह अपनी और बच्चों की जिंदगी संवार सके।

यह भी पढ़ें:मालकिन को Kiss करके भागा, फ्लैट में चोरी करने आया शख्स; आपबीती सुन चौंकी पुलिस

First published on: Jan 09, 2025 01:38 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola