Bulandshahr Sub Postmaster Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उप-डाकपाल ने सुसाइड कर ली है। उस पर ढाई करोड़ के गबन के आरोप लगे हैं। शुक्रवार को मामले में CBI ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। आरोप लगने, निलंबित किए जाने और पूछताछ से आहत होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर ली। आज सुबह उसकी लाश पटरियों पर मिली। 28 वर्षीय राहुल ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें उसने लिखा कि उस पर फर्जी डाक टिकट लगाकर गबन करने आरोप लगाया गया, लेकिन वह बेकसूर है। उसने 2.5 करोड़ का गबन नहीं किया है।
यह भी पढ़ें:OMG! 2 छात्रों ने ये क्या कर दिया? दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मामले में बड़ा खुलासा
अधिकारी पर शोषण का आरोप लगा किया बड़ा खुलासा
सुसाइड नोट में राहुल ने सीनियर अधिकारी पर शोषण करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही खुलासा किया कि उक्त अधिकारी के महिलाओं से संबंध थे, जिसके बारे में उसे पता चल गया था। इसलिए उसे मामले में फंसाया गया है। बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के गिरधारी नगर स्थित रेलवे लाइन का मामला है। उप-डाकपाल राहुल के साथ बाबू और चपरासी भी निलंबित हुए थे। साथ ही केस की जांच अभी चल रही थी कि आरोपी ने सुसाइड कर लिया।
गबन केस में दूसरे आरोपी ने किया सुसाइड
बता दें कि इस केस में यह सुसाइड का दूसरा मामला है। अब से पहले गत 21 जुलाई को CBI की पूछताछ के बाद ही डाक अधीक्षक ने भी खुद को गोली मार सुसाइड की थी। अधीक्षक टीपी सिंह ने अलीगढ़ में अपने ही घर में खुद को गोली मार ली थी। CBI ने एक दिन पहले 20 जुलाई को ही डाकघर पर छापेमारी की थी। उससे अगले दिन टीपी सिंह ने सुसाइड की थी। राहुल से भी CBI ने एक दिन पहले पूछताछ की थी और अगले दिन उसने सुसाइड कर लिया।
यह भी पढ़ें:‘अर्थी सज गई, दुल्हन बनना था, मेंहदी सजानी थी’! मोहाली हादसे में मारी गई लड़की के मंगेतर की आपबीती
डाक अधीक्षक ने भी लिखा था सुसाइड नोट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डाक अधीक्षक टीपी सिंह ने भी SSP अलीगढ़ के नाम सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने लिखा कि 16 दिसंबर 2021 को डाकघर अधीक्षक बुलंदशहर में पोस्टिंग जॉइन की थी। तब से प्रताड़ित किया जा रहा है। सुरेश कुमार निवासी सैदपुर बुलंदशहर, मनोज तत्कालीन उप डाकपाल (वर्तमान में उप डाकपाल नारहट, ललितपुर), योगेंद्र सिंह पूर्व मेल ओवरसियर, बनवारी लाल पूर्व मेल ओवरसियर और उनके तीन बेटे अरुण, वरुण और टेकचंद शामिल शोषण कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
18 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
19 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
19 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
21 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
22 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
23 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
23 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines