राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी, जानें किसके खिलाफ दर्ज हुई FIR?

Rakesh Tikait Death Threat: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी मिली है। यूनियन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है। पढ़ें बुलंदशहर से शाहनवाज चौधरी की रिपोर्ट…

Rakesh Tikait | Bhartiya Kisan Union

राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन गुट के वरिष्ठ नेता हैं।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने बुलंदशहर की खुर्जा कोतवाली में केस दर्ज कराया है। कार्रवाई शिव दत्त शर्मा के खिलाफ हुई है, जिसने राकेश टिकैत को धमकी दी थी। राकेश टिकैत का सिर कलम करने पर 5 लाख का इनाम रखा था। पुलिस को दी शिकायत में भाकियू अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी पर राकेश टिकैत के नाम की सुपारी देने का आरोप भी लगाया गया है। ASP ऋजुल कुमार ने FIR दर्ज करने की पुष्टि की और बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट किया धमकी भरा वीडियो

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को मारने की धमकी मिलने से किसानों में आक्रोश है। फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करके एक युवक ने राकेश टिकैत का सिर कलम करने का ऐलान किया। टिकैत का सिर कलम करने वाले को 5 लाख का इनाम देने की भी घोषणा की। किसान नेता वीडियो देखने के बाद अलीगढ़ निवासी आरोपी शिवदत्त और अमित चौधरी का गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

रामपुर में भाकियू महासचिव हसीब अहमद बताया कि राकेश टिकैत की जान को खतरा हो सकता है। अलीगढ़ पुलिस भी केस की जांच कर रही है। किसान नेता के खिलाफ ऐसी अमर्यादित भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे। वीडियो देखने के बाद पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत की। स्थनीय पुलिस को शिकायत देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सभी जिलों के थानों में केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उनकी किसानों के बीच काफी पैठ है और किसान उनकी हर बात मानते हैं। उनकी कही बात किसानों के लिए पत्थर की लकीर होती है। ऐसे में राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी मिलने से वे भड़के हुए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ