---विज्ञापन---

UP Budget 2024: संतों पर बरसेगा पैसा! मजदूरों के बच्चों के लिए 1267 करोड़ से बनेंगे नए स्कूल 

UP Budget 2024: वित्त मंत्री के अनुसार संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहज नंवबर 2023 तक 186270 छात्र-छात्राओं को लाभ हुआ है। इन पर 58 करोड़ 46 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई।

---विज्ञापन---

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तिय बजट 2024-25 पेश कर दिया है। इस बजट में उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों खासकर अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और धार्मिक शहरों से जुड़े मार्गो के लिए कई प्रोजेक्ट के तहत बजट का प्रावधान पेश किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में शिक्षा को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया है। सरकार ने बजट में बीते साल शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त की अपनी उपलब्धियों का जिक्र कर आगे की योजना पेश की है।

---विज्ञापन---

संतों पर बरसेगा पैसा

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तिय बजट 2024-25 में अयोध्या और वाराणसी को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। उनका कहना था कि अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए कुल करीब 100 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अयोध्या एयरपोर्ट विकास और विस्तार के लिए अलग से बजट में 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

महाकुंभ 2025 के लिए 2500 करोड़

बजट 2024-25 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ महाकुंभ का आरंभ होगा। इसके बाद 45 दिन बाद महाशिवरात्रि को 26 फरवरी 2025 को इसका समापन होगा।

---विज्ञापन---

धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए करोड़ 1750 करोड़

वित्तमंत्री ने बताया कि प्रदेश भर के धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए बजट में 1750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु योजना के लिए 400 करोड़ अलग से रखे गए हैं। बजट पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का बजट भगवान राम को समर्पित है। उनका कहना था कि प्रदेश में कर चोरी को रोका गया है।

---विज्ञापन---

हर मंडल में होगा एक स्कूल

वित्त मंत्री के अनुसार संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहज नंवबर 2023 तक 186270 छात्र-छात्राओं को लाभ हुआ है। इन पर 58 करोड़ 46 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई। उनका कहना था कि आगे भी यह योजना जारी रहेगी। बजट में बताया गया कि मजदूरों के बच्चों के हर मंडल में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय बनाया जा रहा है, जिसके निर्माण पर 1267 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सरकार 16 अटल आवासीय विद्यालयों पहले ही शुरू कर चुकी है।

First published on: Feb 05, 2024 02:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola