UP BJP Political Crisis: यूपी बीजेपी में पिछले कई दिनों से खटपट और सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बैठकों और मुलाकातों का दौर जारी है। 14 जुलाई के बाद से अब तक इस विवाद को लेकर कई बयान और दौर हम सभी देख चुके हैं। इस बीच यूपी में बीजेपी के बड़े नेता भूपेंद्र चौधरी के इस्तीफे की मांग कर दी है। यूपी सरकार में पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनिल भराला ने भूपेंद्र चौधरी के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को हार की जिम्मेदारी लेते हुए त्याग पत्र दे देना चाहिए।
सुनिल भराला ने अपनी पोस्ट में केशव मौर्या के बयान को कोट करते हुए लिखा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है वैसे ये बात पंडित दीनदयाल जी के भाग 3 पर लिखी है। इस बयान पर मेरी समझ में संगठन की जिम्मेदारी बड़ी होती है। माननीय डिप्टी सीएम का आशय यही रहा होगा हार की जिम्मेदारी संगठन की होती है। इसलिए माननीय भूपेंद्र चौधरी को बिना देर किए हार की जिम्मेदारी लेते हुए त्याग पत्र देना चाहिए।
पार्टी और संगठन के बारे में सोचे
बीजेपी के वरिष्ठ नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में ऐसी परिपाटी रही है जहां तत्कालीन अध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटिहार ने इस्तीफे दिए थे। संगठन का असली कार्यकर्ता वही है जो अपनी गद्दी से पहले संगठन और पार्टी के बारे में सोचे। बता दें कि बीजेपी में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही सिर फुटव्वल जारी है। वहीं पार्टी की आंतरिक राजनीति पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि हार की जिम्मेदारी समुहिक होती है। लोकसभा में मिली हार का ठीकरा पार्टी के वरिष्ठ नेता दूसरों पर फोड़ना बंद करें।
ये भी पढ़ेंः अयोध्या में CM योगी का फिर इम्तिहान, एक सीट जीतने के लिए 4 मंत्री मोर्चे पर डटे, ये है पूरा प्लान
कृपाशंकर सिंह ने किया बचाव
योगी के मंत्री ने आगे कहा कि यहां कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। महोत्सव के दौरान शासन और प्रशासन खड़ा रहता है। बीजेपी के मंडल अध्यक्षों के आयोजन में बाधा उत्पन्न की जाती है तो ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अधिकारियों को निर्देशित करें और अधिकारी हमारी सुनें।
ये भी पढ़ेंः Rahul Gandhi के सहारे संसद के अंदर जाएंगे किसान? Budget से पहले BJP को झटका देने की तैयारी
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
36 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines