UP Bijnor Triple Murder: उत्तर प्रदेश का बिजनौर शहर आज ट्रिपल मर्डर से दहल गया। एक घर में पति-पत्नी और उनके बेटे की खून से सनी लाशें मिलीं हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तीनों लोगों की हत्या करने में पेंचकस का इस्तेमाल किया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त करके सील कर दिया है।
थाना कोतवाली शहर बिजनौर के तहत आने वाली खलीफा कॉलोनी के मोहल्ला मिर्दगान स्थित खस्सो के पास का मामला है। मृतकों की पहचान रहनेभूरा (50), उसकी पत्नी उबैदा (45) और उनके बेटे याकूब के रूप में हुई है। वारदात स्थल पर CO सिटी संग्राम सिंह, शहरी कोतवाल उदय प्रताप पहुंचे। पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने वारदात की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कैसे हुई 6 लोगों की मौत? पढ़ें फर्रुखाबाद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी
मृतक परिवार का एक बेटा हिस्ट्रीशीटर
पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने बताया कि मंसूर का परिवार कबाड़ी का काम करता था। उसका एक बेटा हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ कई पुलिस केस दर्ज हैं। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला और न ही कोई हलचल पड़ोसियों ने देखी तो उन्होंने परिवार की शहर में ही रहने वाली एक रिश्तेदार को बताया।
वह मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, लेकिन डोर अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांकर कर देखा तो बरामद में एक लाश दिखी, जो खून से सनी थी। वह चिल्लाने लगी तो पड़ोसी जुट गए। सभी ने मिलकर पुलिस को सूचना दी। जिस घर में वारदात अंजाम दी गई है। उसके आस-पास काफी प्लॉट खाली पड़े हैं। मकान सुनसान इलाके में था।
यह भी पढ़ें:बलात्कार कर जिंदा जलाई महिला, 17 घर भी फूंके; मणिपुर में हथियारबंद घुसपैठियों का आतंक
3 एंगल से केस की जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी की लाशें साथ-साथ पड़ी थीं। बेटे की लाश कमरे में थी। वहीं पुलिस को वारदात में किसी जानकार के शामिल होने का शक है। फिलहाल पुलिस लूटपाट के एंगल से जांच कर रही है, लेकिन अवैध संबंधों या पारिवारिक विवाद के एंगल से भी केस की जांच की जाएगी। SP सिटी संजीव वाजपेई के नेतृत्व में केस की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:ट्रेन के इंतजार में थे लोग, अचानक जोरदार धमाका हुआ और…पाकिस्तान में विस्फोट का CCTV वीडियो
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
4 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
5 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
10 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines