आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कैसे हुई 6 लोगों की मौत? पढ़ें फर्रुखाबाद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी

Tourist Bus Accident: फिरोजाबाद में एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच में हादसे की वजह सामने आई है।

Firozabad Road Accident

हादसे में बस के आगे से परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

Firozabad Road Accident Inside Story: उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की असली वजह सामने आ गई है। मथुरा में बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे परिवार की टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े डंपर से भिड़ गई। हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए, लेकिन यह हादसा ड्राइवर की एक गलती के कारण हुआ था। पुलिस जांच में सच सामने आया है।

वहीं जब एक साथ 6 लाशें गांव पहुंचीं तो चीख पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा। किसी घर में चूल्हा नहीं जला। हादसे का शिकार हुआ परिवार काकोरी का रहने वाला था। एक घायल युवक को हालत नाजुक होने पर आगरा के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया। वहीं अन्य घायल फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ड्राइवर की किस लापरवाही ने मुंडन की खुशियों को मातम में बदला?

विज्ञापन

ड्राइवर ने नशे में की थी ड्राइविंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काकोरी के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी संदीप 3 साल के बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने मथुरा गए थे। उनके साथ माता-पिता, बहन-बहनोई और रिश्तेदार भी थे। एक मिनी बस में सवार होकर सभी हंसते-खेलते मुंडन कराने मथुरा गए थे। रात को करीब 11 बजे वापस लौटते समय फिरोजाबाद के नसीरपुर इलाके में उनकी मिनी बस की डंपर से टक्कर हो गई। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।

घायलों ने पुलिस को बताया कि मुंडन संस्कार से लौटते समय इटावा में वे मुलायम ढाबे पर डिनर करने रुके थे। ड्राइवर रवि सैनी थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया, लेकिन शराब के नशे में धुत होकर आया। जब वे ढाबे से निकले तो करीब 50 किलोमीटर दूर जाने के बाद ड्राइवर को झपकियां लगने लगीं। वह नशे में झूमने लगा। उन्होंने से चाय-कॉफी पीने को कहा, लेकिन इससे पहले कि वह बस कहीं रोकता, डंपर से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन

हादसे में इन लोगों की जान गई

हादसे में संदीप राजपूत (28), उनकी मां बिटाना (45), पिता पप्पू (50), बहन काजल (25), साढ़ू महादेव राजपूत (42), भांजे प्रियांशु राजपूत (04) की जान गई। 26 महिलाएं-पुरुष और बच्चे घायल हुए। हादसे में मारे गए 6 लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद बीती शाम गांव पहुंचे और उसी समय उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में मारा गया संदीप इकलौता कमाने वाला था, ऐसे में परिवार के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं हादसे में उनकी बहन, पति और उनके बेटे की भी मौत हुई। तीनों के शव उनके घर भेजे गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ